Bihar News : बेतिया विधानसभा का भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला आयोजित

Bihar News: BJP organization of Bettiah assembly organized Mahaparv workshop
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया विधानसभा स्तरीय भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला का आयोजन पिपरा पकड़ी आरडीएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई जिसमे संगठन को और सशक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई एवं विचार साझा किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए बेतिया विधायक सह सुबे की पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी रीढ़ है।

Bihar News: BJP organization of Bettiah assembly organized Mahaparv workshopहमारे यहां बुथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से देश के गांव और गरीब की सूरत बदली है। रेणु देवी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी के सशक्तिकरण के लिए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने पर चर्चा किया।

Bihar News: BJP organization of Bettiah assembly organized Mahaparv workshopकार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, आनंद सिंह, सुशील जायसवाल, रवि सिंह, मनु बाबु कुशवाहा, सत्येंद्र शरण, बबुआ जी दुबे, मनोज सिंह, संदीप कुमार, विभवरंजन चौबे,राहुल चतुर्वेदी एवं सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News