Bihar News मॉर्निंग वॉक के दौरान BJP नेता की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, चर्चाओं का बाजार गर्म

Bihar News मॉर्निंग वॉक के दौरान BJP नेता की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, चर्चाओं का बाजार गर्म
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉर्निंग वॉक के दौरान दो युवकों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. जिसमें एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और एक की हालत गंभीर रूप से घायल हो गया . जिसकी इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रही है।IMG 20230904 WA0141

घटना मुफस्सिल थाना के गोड़वा टोला गांव की है. जहां घर से 200 मीटर के दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे. तब तक एक की मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान सोनू कुमार 32 वर्ष, पिता बृज किशोर साह और
गंभीर रुप से घायल की पहचान सुजीत कुमार 30 वर्ष, पिता सुरेन्द्र साह मुफस्सिल थाना क्षेत्र गोड़वा टोला निवासी के रूप में हुई हैं। मृतक पूर्व वार्ड सदस्य एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष बताया जाता है। दोनों युवक सुबह सुबह प्रतिदिन की भांति मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।Bihar News मॉर्निंग वॉक के दौरान BJP नेता की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, चर्चाओं का बाजार गर्म

 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया । मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि घायल का इलाज बेतिया जीएमसीएच में कराया जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी।
इस मौत से अब राजनीति गर्म हो गई है. वहीं क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है जितनी मुंह उतनी बात। बताते चलें कि इन दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र अपराधियों का हब बनता जा रहा है।

You may have missed