Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News: पिपरासी में तेंदुए का आतंक, हमले में दो महिला समेत तीन घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 8 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-08 at 5.44.08 PM
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत पिपरासी प्रखंड में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र से निकलकर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और खेत से लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पिपरासी पंचायत के मनिया छापर निवासी 25 वर्षीय रवीना खातून पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया।

वहीं भिलोरवा टोला निवासी 56 वर्षीय धानमति देवी भी तेंदुए के हमले में घायल हो गईं। घायल महिला को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में 35 वर्षीय मनोज शर्मा पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार आबादी वाले इलाके में घूम रहा है, जिससे लोगों में डर व्याप्त है। लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुशवाहा ने घायलों को उचित मुआवजा एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं बगहा रेंजर श्रीमान मालाकार ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। टीम तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई करेगी।

Post navigation

Previous: Bihar News: पश्चिम चंपारण में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 शराब कारोबारी गिरफ्तार
Next: Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में स्टेक होल्डर कार्यशाला आयोजित, किसानों को आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.