Bihar news निजी जमीन पर बेतिया बैरिया पुलिस की नजर, पीड़ित को किया बुरी तरह जख्मी

Bihar news निजी जमीन पर बेतिया बैरिया पुलिस की नजर, पीड़ित को किया बुरी तरह जख्मी
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बैरिया पुलिस का एक और चेहरा आया सामने, थाना से सटे निजी जमीन पर निर्माण रोकने और नियमसंगत कानून की बात करने पर पीड़ित को घंटों घसीट कर मारा पीटा।

Bihar news निजी जमीन पर बेतिया बैरिया पुलिस की नजर, पीड़ित को किया बुरी तरह जख्मी

मार पीट कर मन भर जाने के बाद कस्टडी लेकर गई अवर निरीक्षक मधु कुमारी को युवक की हालत देखकर मजिस्ट्रेट ने खूब लगाई फटकार और अविलम्ब जमानत देते हुए जीएमसीएच इलाज करने का दिया आदेश। पूर्व में भी थाना द्वारा विवाद होने पर सीओ की रिपोर्ट पीड़ित के पक्ष में आई थी। बावजूद पीड़ित के पिता ने एक बार काम नहीं रोकने की बात पर दिया था रुपया और फिर मांगा जा रहा था रुपया, नहीं देने पर सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस ने खूब हंगामा और किया मारपीट।Bihar news निजी जमीन पर बेतिया बैरिया पुलिस की नजर, पीड़ित को किया बुरी तरह जख्मी

पीड़ित रंजीत चौधरी पिता रामायण चौधरी सा. बैरिया के ब्यान पर एक बार फिर बैरिया पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह उठ गया है । एक के बाद एक पुलिस की नियम विरूद्ध कार्य पुलिस की छवि को धुमिल कर रहा है।

Trending News