Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : दशहरा-दीपावली से पहले दुरुस्त व चकाचक होगा नगर निगम क्षेत्र में मेन रोड का लाइटिंग सिस्टम: गरिमा

जनवाद टाइम्स 9 October 2023
Bihar News: Before Dussehra-Diwali, the lighting system of the main road in the Municipal Corporation area will be in good condition: Garima.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने ईईएसएल की अनुसंगी कंपनी अंबुजा से गठित कार्यबल के साथ सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। जिसमें कहा कि दशहरा महापर्व को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य सड़क एवं मंदिरों के पहुंच पथ पर की खराब लाइटों त्वरित गति से दुरुस्त किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि दशहरा-दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले शहर की लाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त व चकाचक बनाया जाय।

Bihar News: Before Dussehra-Diwali, the lighting system of the main road in the Municipal Corporation area will be in good condition: Garima.उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुछ मेन रोड और अनेक चौक चौराहों का लाइटिंग अरसे से खराब है। भारत सरकार की कंपनी ईईएसएल की अनुसंगी कंपनी अंबुजा का नेतृत्व बेतिया में हिमांशु राय कर रहे हैं। उनके द्वारा तीन टीम लगाई जाएंगी जिसके प्रत्येक टीम में एक मिस्त्री और एक हेल्पर होगा। शहर के सभी मुख्य सड़कों का दशहरा महापर्व को देखते हुए लाइट की रिपेयरिंग का कार्य आज सोमवार से ही शुरुआत कर देने का निर्देश महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा दिया गया। महापौर ने बताया कि अधिष्ठापित स्ट्रीट लाइटों एवं हाई मास्ट लाइटों की मरम्मती के मद में भुगतान विभाग के स्तर से हो जाने के बावजूद मरम्मत का कार्य में विलंब पर महापौर ने नाराजगी जताई थी।

Bihar News: Before Dussehra-Diwali, the lighting system of the main road in the Municipal Corporation area will be in good condition: Garima.महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी निर्देश दिया कि नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन बड़े बड़े पूजा पंडाल बनते हैं। पूजा के दौरान हजारों की भीड़ वाले इन पंडालों के आसपास उत्तम रौशनी प्रबंध करने का निर्देश महापौर के स्तर से दिया गया। वहीं जरूरत के अनुसार निगम की हाईड्रा आदि संसाधन को उपलब्ध कराने का निर्देश महापौर के द्वारा दिया गया। ईईएसएल से अधिकृत अंबुजा कंपनी के स्थानीय प्रबंधक हिमांशु राय ने बताया कि महापौर के निर्देश के आलोक में तीन टीम आज सोमवार से कार्य शुरू कर रहीं हैं। अगले दो दिन में ही पांच टीम कार्य करने लगेगी। मौके पर सशक्त स्थाई सदस्य मनोज कुमार, इंद्रजीत यादव, दीपक कुमार, प्रभारी नगर आयुक्त सह सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, कनीय अभियंता सुजय सुमन, कार्यालय प्रधान सहायक रमन कुमार, संजीव कुमार, नाजिर साहब अली, लाइट रिपेयरिंग की तीनों टीमें उपस्थित रहीं।

Post navigation

Previous: Bihar News जिलाधिकारी ने समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Next: Bihar News-मतदाता सूची में युवाओं का नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहा है विशेष अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.