Bihar news रिहायशी इलाके में भालू और तेंदुए ने डाला डेरा शाम ढलते ही सड़कें हो जाती है वीरान

Bihar news रिहायशी इलाके में भालू और तेंदुए ने डाला डेरा शाम ढलते ही सड़कें हो जाती है वीरान
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इंडो नेपाल सीमावर्ती वाल्मीकिनगर के छाता चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई जब भालुओं के झुंड से बिछड़ा भालू वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल से निकलकर लोगों के बीच पहुंच गया। भालू चहलकदमी करता हुआ चाय की दुकान के तरफ बढ़ने लगा ।जिससे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।

Bihar news रिहायशी इलाके में भालू और तेंदुए ने डाला डेरा शाम ढलते ही सड़कें हो जाती है वीरान
दरअसल ई टाइप कॉलोनी, हॉस्पिटल रोड कॉलोनी,जंगल कैम्प और गोल चौक समेत गेस्ट हाउस से सड़क आकर छाता चौक पर मिलता है। छाता चौक के समीप जलसंसाधन विभाग का कार्यालय और एसबीआई बैंक है। इसके अलावा ठीक बगल में नदी घाटी उच्च 10 + 2 सरकारी विद्यालय और पोस्ट ऑफिस भी है। नतीजतन इस छाता चौक पर स्थित एक चाय की दुकान पर हमेशा भीड़ रहती है। चाय पीने वाले सुबह से शाम तक यहां जमा रहते हैं। ऐसे में जब भालू चहलकदमी करता हुआ छाता चौक पर पहुंचा तो लोगों में हड़कंप मच गया।

Bihar news रिहायशी इलाके में भालू और तेंदुए ने डाला डेरा शाम ढलते ही सड़कें हो जाती है वीरान
इस दौरान भालू के पीछे पहले एक गाय बढ़ी लेकिन जब तक गाय उसके नजदीक पहुंचती तब तक एक कुत्ता भालू के पीछे पड़ गया। कुत्ते को भौंकता देख भालू बार बार उस पर पंजे से हमला करने के फिराक में था। लेकिन कुत्ता भौंकते हुए ही दूर भाग जा रहा था। जिसके बाद भालू जल संसाधन विभाग के कार्यालय परिसर से होते हुए जंगल में घुस गया। बताते चलें कि छताचौक से ई टाईप हॉस्पिटल रोड के बीच मनोविनोद स्थल के सामने तेंदुए ने डेरा डाला हुआ है। शाम के समय कॉलोनी की एक समूह में महिलाएं इवनिंग वॉक पर थी तभी सड़क किनारे पेड़ से जमीन पर तेंदुए ने छलांग लगा दी,ऐसा देख महिलाओं में चीख पुकार मच गई।लेकिन तेंदुआ बिना कोई नुकसान पहुंचाए वीटीआर के जंगल में चला गया। बतादें की ठीक इसी जगह पर दो दिन पूर्व एक तेंदुए ने चार लोगों पर हमला किया था जिसमे एक स्वास्थकर्मी घायल हो गया था।

Trending News