Bihar  News- बैरिया पुलिस ने यूपी से लाई जा रही तीन बोरा विदेशी शराब नाव से किया जप्त

Bihar News- Bairia Police seized three sacks of foreign liquor being brought from UP from a boat
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

बैरिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शराब कारोबारी उत्तर प्रदेश से विदेशी शराब मंगवाकर लौकरिया गांव में एक नाव में छुपाकर रखे हैं तथा इसी नाव के माध्यम से शराब का व्यापार करते हैं।Bihar News- Bairia Police seized three sacks of foreign liquor being brought from UP from a boat

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बैरिया थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही नाव को छोड़कर शराब कारोबारी पानी में खुदकर भागने लगा जिसे पकड़ने हेतु पुलिस के द्वारा पीछा भी किया गया, परंतु शराब कारोबारी भागने में सफल रहा।Bihar News- Bairia Police seized three sacks of foreign liquor being brought from UP from a boat

एसडीपीओ 2 रजनीकांत ने बताया कि छापेमारी दल के द्वारा नाव को जप्त कर चेक किया गया तो उसपर तीन बोरा विदेशी शराब बरामद हुआ जिसकी कुल मात्रा 85.870 लीटर पाई गई। शराब एवं नाव को जप्त कर बैरिया थानाध्यक्ष द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की पहचान कर छापेमारी की जा रही है ।

Trending News