Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-छठ महापर्व पर घर लौट रहे लोगों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

जनवाद टाइम्स 5 November 2024
Bihar News- Ayushman cards will be made for people returning home on Chhath festival
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
जन जागरूकता रथ को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना ।

छठ महापर्व के अवसर पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपने घर लौट रहे लोगों एवं अन्य चिन्हित लाभुकों को आयुष्मान कार्ड के प्रति जागरूक करने के लिए 4 नवंबर से 8 नवंबर तक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर आज समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

Bihar News- Ayushman cards will be made for people returning home on Chhath festivalजागरूकता रथ के माध्यम से माइकिंग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को उद्घोषणा के माध्यम से इसकी सूचना भी दी जा रही है और साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना से संबंधित पंपलेट भी वितरित किया जा रहा है।रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर घोषणा के माध्यम से उन्हें आयुष्मान कार्ड के लाभ तथा इस निशुल्क बनवाने हेतु जानकारी देती जा रही है।
स्टेशन से लेकर छठ घाटों तक पांच कैंप की व्यवस्था की गई है। यहां पर आधार कार्ड लेकर आने पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था की गई है। विदित है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनने वाले आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपए तक की निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। इसे बनाने में वैशाली जिला अब तक पूरे राज्य में अव्वल रहा है। राशन कार्डधारी परिवार आयुष्मान ऐप से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

Bihar News- Ayushman cards will be made for people returning home on Chhath festival
समाहरणालय परिसर में जागरूकता रथ रवाना होने के अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, एसडीम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आयुष्मान कार्ड) तथा जिला जन संपर्क पदाधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त समीक्षा बैठक 
Next: Bihar News छठव्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.