Bihar News-राज्यस्तरीय (अंतर जिला)कराटे प्रतियोगिता अंडर 14 बालक वर्ग में आयुष राज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया

Bihar News- Ayush Raj won gold medal in state level (inter district) karate competition under 14 boys category
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
खेल विभाग ,बिहार ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ,पटना एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

Bihar News- Ayush Raj won gold medal in state level (inter district) karate competition under 14 boys category

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वैशाली के प्रतिभागियों ने अपना परचम लहराया। सामर्थ स्कूल ,हाजीपुर के आयुष राज , पिता -अजय कुमार ने -60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं संत जोसेफ स्कूल के उपलक्ष्य कुमार, पिता -दीपक कुमार साह ने -40 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक तथा विद्या निकेतन स्कूल के यथार्थ मंणिरूप , पिता -रुपेश कुमार ने +60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

Bihar News- Ayush Raj won gold medal in state level (inter district) karate competition under 14 boys category

इस प्रतियोगिता के टीम कोच रवि कुमार राय एवं टीम प्रभारी राजा कुमार हैं। इस सफलता पर जिला पदाधिकारी वैशाली ने पूरी टीम को बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । इसके साथ ही जिला खेल पदाधिकारी ,वैशाली एवं समस्त समाहरणालय के पदाधिकारियों ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सफलता पर बधाइयां दी है। शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में वैशाली जिले के प्रतिभागियों ने खेल के विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतकर अपने जिला का नाम गौरवान्वित किया है। जो भी प्रतिभागी स्वर्ण पदक विजेता हैं उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

Trending News