Bihar News: आपदा के समय जीएमसीएच बेतिया में एकदम बैलेंस नहीं रिक्शा को बनाया जा रहा है एंबुलेंस

IMG-20210501-WA0036
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया पिछले दिनों पश्चिम चंपारण के जिला प्रशासन द्वारा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया था कि पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन 14 निजी एंबुलेंस को कोविड-19 से जोड़ दिया गया है और इस प्रेस रिलीज को हम मीडिया कर्मियों ने बड़े तामझाम के साथ अखबार एवं चैनलों द्वारा प्रकाशित भी किया था लेकिन आज स्थिति यह है कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में एक भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है आखिर 14 निजी एंबुलेंस को छोड़िए जहां एक भी सरकारी उन्नत नहीं है जो एक अत्यंत गंभीर जांच का विषय है सूत्रों का कहना है कि BR01PE 3745 नंबर की सरकारी एडवांस लाइफ सपोर्ट 1099 एंबुलेंस कई महीनों से अस्पताल परिसर से गायब है आखिर वह है तो कहां है यह किसी को पता नहीं है अब ऐसी स्थिति में मरीज की स्थिति बिगड़ने पर लोग जाएं तो कहां जाएं अब कोविड-19 के मरीजों की स्थिति बिगड़ने और ऑक्सीजन कम होने पर रिक्शा को भी एंबुलेंस बनाया जा रहा है

You may have missed