Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News आशिक मिजाज स्कूल डायरेक्टर, जो सैलरी देने से पहले मांगता है कीश और

जनवाद टाइम्स 30 March 2023
Bihar News आशिक मिजाज स्कूल डायरेक्टर, जो सैलरी देने से पहले मांगता है कीश और..
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

पश्चिम चम्पारण के बेतिया शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक शिक्षा प्रबंधन से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिसमें एक निजी स्कूल प्रबंधक के द्वारा अपने ही स्कूल के महिला प्रबंधन कर्मचारी से सैलरी लेने के पहले कीश देने की शर्ते लगा दी है। साथ ही साथ उस स्कूल के डायरेक्टर के द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ और गलत हरकतें भी की जाती है।Bihar News आशिक मिजाज स्कूल डायरेक्टर, जो सैलरी देने से पहले मांगता है कीश और..

हालांकि सुशासन के सरकार में प्रदेश के लिए यह कोई बड़ी आश्चर्यजनक बातें नहीं है और उसमें भी शिक्षा जैसे पवित्र संस्थाओं में ऐसी हरकतें और शिकायतें अब आम होती जा रही है। हालांकि पश्चिम चम्पारण में भी कई बार ऐसा हुआ जब शिक्षा का मंदिर शर्मशार हुआ है। चाहे स्कूल हो या कोचिंग संस्थान, सभी जगहों से आए दिन ऐसी शिकायतें मिलती रहती है। कई एक बार तो लोकलज्जा के कारण मामलों को दबा भी लिया जाता है।

अभी जो ताजा मामला प्रकाश में आया है जो नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाना के हरदिया चौक स्थित सेंट्रल स्कूल का है, जहाँ एक निजी स्कूल प्रबंधन की एक महिला कर्मचारी के द्वारा बेतिया एसपी को आवेदन देकर अपनी आप बीती बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि वो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है और उसे नरकटियागंज के हरदिया चौक स्थित सेंट्रल स्कूल के डायरेक्टर अफरोज अख्तर द्वारा प्रतिमाह 25000 और खर्च के लिए 10000 कुल 35000 रुपया प्रति माह देने की बात कर उसे पश्चिम चम्पारण, बिहार बुलाया गया था। जहाँ स्कूल की मैनेजमेंट से संबंधित सभी कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई थी। अब तक उसे स्कूल में कार्य करते कुल सात माह हुआ और अब तक 60 हजार 5 सौ रूपया ही डायरेक्टर के द्वारा दिया गया है।

मेरे द्वारा जब भी अपनी पूरी सैलरी मांगी जाती है तो डायरेक्टर के द्वारा यह कहा जाता है कि मुझे कीश दोगी तभी तुमको सैलरी दूंगा। वो इन सात माहों में कई बार मुझसे गलत हरकतें करने की कोशिश की। स्कूल में ही हाथ पकड़ लेता है और छेड़छाड़ शुरू कर देता है। जब भी मैं इसका विरोध करती तो वो डराता धमकाता रहता है और यह बोलता कि कितना स्कूल पर ही ध्यान दोगी, मुझपर भी ध्यान दिया करो। वो मुझे यह भी कहा है कि तुम कहीं भी जाओगी मुझे कुछ नहीं होगा मेरी पहुंच ऊपर तक है। इन सब मामलों से मैं काफी मानसिक प्रताड़ित हूँ और मुझे काफी भय लग रहा है और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बेतिया एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने महिला को शिकारपुर थाना भेजकर आवेदन देने को कहा और प्राथमिकी दर्ज करने को थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। जिसके पश्चात शिकारपुर थाना ने महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही शुरू कर दी है।Bihar News आशिक मिजाज स्कूल डायरेक्टर, जो सैलरी देने से पहले मांगता है कीश और..

वहीं इस संबंध में स्कूल के डायरेक्टर ने आश्चर्य प्रकट किया है।
शिकायतकर्ता महिला से विधालय परिवार का अच्छा संबंध था पर ना जाने क्यों ऐसा किया गया है। एकाउंट को लेकर कुछ विवाद हुआ था परन्तु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। फिर भी मैं उनसे बात करने की कोशिश कर रहा हूँ जो विवाद है उसे सुलझाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Post navigation

Previous: Bihar News अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 महिलाएं हुई सम्मानित
Next: Bihar News बिहार विधानपरिषद के लिए सारण स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का भाकपा-माले विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया अपील 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.