Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 महिलाएं हुई सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 March 2023
Bihar News अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 महिलाएं हुई सम्मानित
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा महिला सम्मान से सम्मानित हुई जिले की 10 महिलाएं
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प० चम्पारण के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन कोर्ट सभागार बेतिया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय आनंद तिवारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प० चम्पारण, कुमार धीरेंद्र राजाजी, अपर जिला सत्र न्यायाधीश – सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात होली क्रॉस सोसायटी फकीराना बेतिया की मूक बधिर बच्चियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

IMG 20230329 WA0066
विजय आनंद तिवारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महिला दिवस पर महिला सम्मान से सम्मानित सभी महिलाओं को बधाइयां और शुभकामनाएं दिया। वही सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प० चम्पारण, कुमार धीरेंद्र राजाजी ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर और उत्कृष्ट योगदान देने वाली जिले की 10 महिलाओं को महिला सम्मान प्रदान किया गया। इन्होंने अपने – अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के लिये बढ़-चढ़ कर कार्य किया है, जो काफी सराहनीय है।

Bihar News अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 महिलाएं हुई सम्मानित
सम्मान समारोह में इन महिलाओं को महिला सम्मान प्रदान किया गया- शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु सुश्री मेरी आडलीन, शिक्षिका -सह- समाजसेवी राजकीय +2 उ० विद्यालय कुमारबाग, चनपटिया, डॉ फिरदौस बानो, प्राचार्या राज संपोषित विद्यालय बेतिया, श्रीमती बबली कुमारी, नोडल शिक्षिका, उ० मा० वि० भितिहरवा गौनाहा और श्रीमती अनिमा झा, नोडल शिक्षिका राज संपोषित को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु होली क्रॉस सोसायटी फकीराना बेतिया की सिस्टर मैगी बरनांड को सम्मानित किया गया।

Bihar News अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 महिलाएं हुई सम्मानित
वही लोक अदालत में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीमती अंकिता राज, न्यायिक दंडाधिकारी, बेतिया और सुश्री सुजाता कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी, बेतिया को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में सुश्री लक्की कुमारी, नरकटियागंज, दिव्यांगता के क्षेत्र में श्रीमती राशु कुमारी, बेतिया, को उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक साक्षरता क्लब के जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेतिया के कर्मी विभोर कुमार पांडेय, आदर्श गौतम, हिन्द कुमार, मुन्ना राउत सहित अन्य उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर  नगर न्यूज : महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के पांच वे दिन छात्र छात्रा ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
Next: Bihar News आशिक मिजाज स्कूल डायरेक्टर, जो सैलरी देने से पहले मांगता है कीश और

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.