Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की अंशु का बिहार टॉपर विद्यार्थियों के लिए प्रेरक और हमारे लिए गर्व की बात:गरिमा

जनवाद टाइम्स 8 April 2025
Bihar News Anshu from a remote rural area is Bihar topper, it is inspiring for students and a matter of pride for us: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिम चम्पारण । नौतन अंचल के क्षेत्र के गहिरी स्थित भारतीय इंटर महाविद्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को समारोह पूर्वक बिहार टॉपर बनी कॉलेज छात्रा अंशु कुमारी को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की अंशु कुमारी का मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बिहार टॉपर बनना पूरे जिला विद्यार्थियों के लिए प्रेरक और हम सभी के लिए गर्व की बात है। क्योंकि पश्चिम चंपारण की हमारी बेटी ने पुरे राज्य में जिला का नाम रौशन किया है।Bihar News Anshu from a remote rural area is Bihar topper, it is inspiring for students and a matter of pride for us: Garima

महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अंशु की तरह सभी छात्र और छात्राओं को परिश्रम कर अपने विद्यालय और अभिभावकों का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही पढाई के साथ साथ खेलना कूदना भी छात्र छात्राओं के लिए जरूरी है।महापौर ने यह भी कहा कि कॉलेज के संस्थापक विभूति नारायण राय का यह कहना कि कॉलेज के छात्र छात्राएं जिस दिन आईएएस और आईपीएस बनने लग जाएंगे उस दिन मेरा सपना पूरा हो जाएगा यह सोच स्वागत योग्य है। समारोह की विशिष्ट अतिथि रहीं माध्यमिक शिक्षा की डीपीओ गार्गी कुमारी ने कहा कि जिन छात्र छात्राओं को कम आएं हैं उनको उदाहरण मानकर सभी को अंशु की तरह पूरे परिश्रम और लग्न के साथ पढ़ाई करना चाहिए, क्योंकि अव्वल सफलता के लिए परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अंशु कुमारी के अव्वल होने में उसके माता पिता और यह महाविद्यालय परिवार भी बधाई का हकदार है। इससे पूर्व कॉलेज भूमि दाता सह संस्थापक विभूति नारायण राय के द्वारा आगत अतिथिगण गण को अंगवत्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। वही मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुप लाल यादव ने कहा कि अंशु के लग्न और समर्पण से शेष छात्र और छात्राओं को सबक लेकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए।Bihar News Anshu from a remote rural area is Bihar topper, it is inspiring for students and a matter of pride for us: Garima

कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र प्रसाद ने किया।मौके पर प्राचार्य मारकंडे किशोर राय, बाबा भागवत राय डिग्री कालेज के प्राचार्य अश्विनी कुमार, मनोज कुमार यादव, ललन चौधरी, राजू कुमार, शिवजी कुमार गुप्ता, विनोद गिरी, नगीना सिंह, गूंजन कुमार राव, शिव चंद ठाकुर, शेख अबदुल, रूपेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: BiharNews रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
Next: अम्बेडकर न्यूज : दो बाइक आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की हुई मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.