Bihar News-जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह -जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर मतदान करने की अपील की गई

Bihar News-जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह -जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर मतदान करने की अपील की गई
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार 

वैशाली /हाजीपुर । आलोक में आज स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत मॉडल हाई स्कूल, सराय के छात्र/छात्राओं के द्वारा मानव श्रृखला “वोट फॉर वैशाली” बनाकर मतदान करने हेतु लोगो से अपील की गयी।

Bihar News-जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह -जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर मतदान करने की अपील की गई

इसी क्रम में वैशाली विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत उप विकास आयुक्त सह एआरओ, वैशाली और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत अनुमंडल पधाधिकारी, हाजीपुर सह एआरओ राघोपुर के द्वारा विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से सभी vulnerable area के निर्वाचको से मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु अपील की गयी। जिसमें इस कार्यक्रम में सम्मलित सभी निर्वाचकों ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु संकल्प लिया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, वैशाली के द्वारा vulnerable areas में घूम-घूमकर लोगो को मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपील की गयी।

Bihar News-Grand science exhibition organized in Patepur M.A.S. School

इसके अतिरिक्त स्वीप आईकॉन श्री अभय कुमार के द्वारा बी0पी0एस0 कॉलेज, देसरी एवं देवचन्द्र कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को लोगो से मतदान में भाग लेने हेतु कार्यक्रम चलाने हेतु प्रेरित किया। इसके अलावा बुनियाद केन्द्र, ऑगनवाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदी एवं प्रखंड के कर्मियों के द्वारा प्रभातफेरी के माध्यम से लोगो को मतदान देने हेतु जागरूक कार्यक्रम चलाया गया।

Trending News