Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News  : विलुप्त होते गिद्धों के बीच वीटीआर से आई सुखद खबर, भारी संख्या में दिखे गिद्ध-वन- संरक्षक

जनवाद टाइम्स 6 January 2025
Bihar News : Amidst the extinction of vultures, good news comes from VTR, vultures seen in large numbers - Forest Conservator
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गिद्धों की घटती संख्या के बीच वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक सुखद खबर सामने आई है। बीटीआर क्षेत्र के गोनौली,चिऊटाहां और मदनपुर समेत बिहार यूपी सीमा से सटे कई इलाकों में भारी संख्या में गिद्ध देखने को मिले हैं। Bihar News : Amidst the extinction of vultures, good news comes from VTR, vultures seen in large numbers - Forest Conservator

बताते चलें कि साल 2003 के बाद भारत समेत दुनिया भर से गिद्ध विलुप्त होते जा रहे हैं। इन गिद्धों का विलुप्त होना पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहा है। क्योंकि गिद्ध प्राकृतिक तौर पर शिकारी पक्षी होते हैं और उन्हें स्वच्छता प्रहरी के तौर पर जाना जाता है। गिद्ध को दुनिया में सबसे ऊंचा उड़ने वाला पक्षी माना जाता है। साथ ही इसकी गिनती बदसूरत पक्षियों में भी होती है।हालांकि ये बदसूरत पक्षी पर्यावरण को स्वच्छ रखने की कुदरती कला में निपुण है। लिहाजा दुनिया भर में इनकी घटती संख्या चिंता का विषय है और इनको विलुप्त होने से बचाने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग तत्परता से जुटा हुआ है।

Bihar News : Amidst the extinction of vultures, good news comes from VTR, vultures seen in large numbers - Forest Conservator
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक सह निदेशक डॉ नेशामणि बताते हैं कि वीटीआर के गोनौली,चिऊटाहां और मदनपुर वन क्षेत्र के कई इलाकों में गिद्धों की बहुत अच्छी जनसंख्या देखी गई है। ये इकोसिस्टम के लिए काफी महत्वपूर्ण और उपयोगी हैं, लेकिन जानवरों को डिक्लोफेनाक दवा दिए जाने के कारण इनकी मौत हो रही है।

Bihar News : Amidst the extinction of vultures, good news comes from VTR, vultures seen in large numbers - Forest Conservator
जिन इलाकों में गिद्धों को स्पॉट किया गया है वहां के किसानों और पशुपालकों को अपने जानवरों को डिक्लोफेनाक दवा नहीं खिलाने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि गिद्ध एक मुर्दाखोर पक्षी है जो जंगलों में मृत जानवरों के अवशेषों और सड़े गले मांस को जल्दी से खा जाता है।जिस कारण मृत अवशेषों की दुर्गंध जंगल में नहीं फैलने पाती और इस प्रकार पूरा वातावरण और इकोसिस्टम स्वच्छ बना रहता है।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj : मेला क्षेत्र में होमगार्ड शिविर कार्यालय के सभागार में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित हुई
Next: Bihar News : 08 जनवरी को दिव्यांगजनों हेतु विशेष नियोजन कैम्प का होगा आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.