Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : अक्षयवट राय स्टेडियम का हो रहा कायाकल्प

जनवाद टाइम्स 21 November 2024
Bihar News Akshayvat Rai Stadium is being rejuvenated
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

खिलाड़ियों और बच्चों में खुशी की लहर

महान स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय के नाम पर हाजीपुर शहर के बीचो-बीच बना अक्षयवट राय स्टेडियम का अब कायाकल्प होने जा रहा है।

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के पहल पर स्टेडियम को डेवलप करने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है।मिट्टी की कोडाई और समतलीकरण का कार्य चल रहा है। कई ट्रैक्टर और मशीन लगाए गए हैं।बोरिंग कराकर वाटरिंग किया जाएगा। पूरे मैदान में घास लगेगी। पेयजल और मॉडर्न टॉयलेट का भी प्रबंध किया जा रहा है।Bihar News Akshayvat Rai Stadium is being rejuvenated

स्टेडियम के अंदर अब गाड़ियों का पार्किंग पूर्णतः वर्जित हो गया है। सिनेमा रोड में कमर्शियल टैक्स ऑफिस के पास नया पार्किंग जोन चिन्हित किया गया है, जहां लगभग 150 गाड़ियां एक साथ खड़ी हो सकेंगी ।स्टेडियम के चारों ओर 8 फीट का जॉगिंग ट्रेक बनाया जा रहा है और इसके समानांतर सघन वृक्षारोपण भी होगा।चारों कोने पर हाई मास्क लाइट लगाए जाएंगे। दीवारों पर खेल थीम से संबंधित रंग-बिरंगे पेंटिंग कराए जाएंगे। जगह-जगह बैठने की भी व्यवस्था हो रही है। बच्चों को खेलने के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा।विदित है कि जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा दिनांक 12 नवंबर और 13 नवंबर, 2024 को स्टेडियम के विकास, खेल गतिविधियों को विकसित करने तथा नया पार्किंग जोन तैयार करने हेतु अक्षयवट स्टेडियम का स्थल निरीक्षण पदाधिकारियों के साथ किया गया था। मौके पर ही पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के क्रम में हाजीपुर के एसडीएम,एसडीपीओ, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमंडल, हाजीपुर सहित कई अधिकारी मौजूद थे।Bihar News Akshayvat Rai Stadium is being rejuvenated

अक्षयवट स्टेडियम के जीर्णोद्धार और विकास की खबर से खिलाड़ियों और आमजनों में काफी खुशी है। आमजनों ने इसके लिए जिला पदाधिकारी को साधुवाद देते हुए कहा है कि जिला प्रशासन का यह सृजनात्मक पहल खिलाड़ियों और सुबह-शाम वॉकिंग करने वाले लोगों तथा बच्चों के लिए वरदान साबित होगा।

Post navigation

Previous: Bihar News- वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में जिला प्रशासन
Next: Bihar News जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पतालों का किया गया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.