Bihar News-” प्रशासन गांव की ओर ” कार्यक्रम शुरू

Bihar News-"Administration towards the village" program started  
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान का शुभारंभ पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के सभी 9 ग्राम पंचायत में विशेष सेवा शिविर के साथ हुआ।Bihar News-"Administration towards the village" program started

 

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए , जिनमें से 27 का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष को संबंधित विभागों को त्वरित निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया।प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार और सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत में सुधार के उद्देश्य से अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ 21 से 24 दिसम्बर तक जिले में सुशासन सप्ताह के रूप में आयोजन किया जा रहा है।प्रभारी जिलाधिकारी सह एडीएम विनोद कुमार सिंह ने शिविर को लेकर कहा कि सुशासन सप्ताह का उद्देश्य जन-शिकायतों का त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने जन-सेवा को सुशासन की नींव बताते हुए अधिकतम शिकायतों के समाधान हेतु निर्देश दिया।विशेष शिविर में जन शिकायतों, सीपी ग्राम पोर्टल व सरकारी सेवाओं से संबंधित मामलों का निस्तारण तथा सुशासन व जन शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शिविर में ग्रामीणों को रोजगार, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, और सामाजिक सुरक्षा जैसी कई योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किए गए।ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और इसे समय और आर्थिक की बचत के लिए महत्वपूर्ण बताया।Bihar News-"Administration towards the village" program started

 

पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत कैम्प में पीएम आवास में-20, मनरेगा-3, लोहिया स्वच्छ बिहार-17, आपूर्ति-12, आईसीडीएस कन्या विवाह-1, धर तक पक्की नली नालियां-1, हर घर नल का जल-3, सामाजिक सुरक्षा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र-23, भूमि सुधार एवं राजस्व आदि आरटीपीएस में 7 और जीविका में 1 यानि कुल-88 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें 27 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया है। वहीं, 61 लंबित आवेदन को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया हैं।

Trending News