Bihar News जनभागीदारी से विद्यालय में लगाया गया आरो वाटर प्यूरीफायर मशीन- मेरी आडलीन

Bihar News Aaro water purifier machine was installed in the school with public participation - Mary Adeline
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बुधवार को राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग में श्री वीरेंद्र मांझी, पूर्व प्रखंड प्रमुख, चनपटिया के सौजन्य से आरो वाटर प्यूरीफायर मशीन लगाया गया।

Bihar News Aaro water purifier machine was installed in the school with public participation - Mary Adeline पूर्व प्रमुख ने कहा विद्यालय समाज का अभिन्न अंग है, जहां समुदाय के ही बच्चें शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे में विद्यालय विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक व्यक्ति, अभिभावक को प्रयास करना चाहिए कि वे विद्यालय के विकास में अपना थोड़ा-बहुत योगदान अवश्य दें।Bihar News Aaro water purifier machine was installed in the school with public participation - Mary Adeline
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज पूर्व प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र जी के द्वारा विद्यालय को आरो वाटर मशीन उपलब्ध कराया गया। इनके सहयोग के लिए विद्यालय परिवार उन्हें साधुवाद देता है। वही विद्यालय की शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने कहा कि श्री वीरेंद्र मांझी पूर्व चनपटिया प्रमुख हमेशा से ही विद्यालय के विकास में सहयोग देते रहे है। इसी क्रम में आज उनके द्वारा विद्यालय में आरो वाटर प्यूरीफायर मशीन लगाई गई है, जिससे विद्यालय के छात्र- छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस अवसर पर लालबाबू विजय और अशोक कुमार, पंचायत समिति सदस्य, चुहड़ी, शिक्षिका रानी कुमारी, सीमा भारती, शुष्मा शर्मा, शिक्षक राजकिशोर पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी, नवीन कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित हुए।

Trending News