Bihar News जनमुद्दे- जनांदोलनों के समागम को सफल बनाने के लिए सघर्षशील संगठनों का हुआ जोशपूर्ण बैठक

Bihar News: A passionate meeting of the struggling organizations was held to make the gathering of public issues and public movements successful.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा माले द्वारा बदलो बिहार के ऐजेंडा को तय करने के लिए तमाम संघर्षशील संगठनों ने जोशपूर्ण बैठक का आयोजित किया गया. जिसमें आशा कार्यकर्ता संघ, आंगन वाडी संघ, जीवीका दीदी, वीएसएस प्रेरक सह प्रशिक्षण शिक्षा विभाग शिक्षा,अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट, आदिवासी संघर्ष मोर्चा, स्थानिय नगर निकाय सफाई कर्मचारी महासंघ गोपगुट, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, मौसमी सिचाई कर्मचारी, निर्माण मजदूर यूनियन ऐक्टू , अधिवक्ता संघ, टेम्पू यूनियन, किसान महासभा, खेग्रामस, आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा, सहित 29 कर्मचारी और मजदूर यूनियनों के संगठनों के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी संगठनों के नेताओं ने तय किया कि जनमुदे- जनांदोलनों के सवालों को लेकर बदलो बिहार समागम 9 फरवरी 2025 बेतिया में और 9 मार्च 2025 को पटना के गाधीं मैदान में बदलो बिहार महाजुटान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Bihar News: A passionate meeting of the struggling organizations was held to make the gathering of public issues and public movements successful.
मिटिंग के मुख्य वक्ता सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा की नीतीश राज ने महिलाओं को सबसे अधिक ठगा है. मिड-डे मील कार्यकताओं को साल में केवल दस महीने के लिए हर रोज मात्र 50 रुपये मिलते हैं. कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की सेवा और रक्षा करने वाली आशा बहनों को 2500 रु. मासिक प्रोत्साहन राशि देने के वादे से भी सरकार मुकर रही है. आगे कहा कि
भूमि सर्वेक्षण के नाम पर बेदखली की धमकी झेल रहे भूमिहीन गरीब परिवार, बढ़े हुए बिजली बिल और प्रीपेड मीटरों के बोझ तले दबे कम आय वाले परिवार, जातीय उत्पीड़न और धार्मिक हिंसा का सामना कर रहे दलित और अल्पसंख्यक समुदाय, बुनियादी अधिकारों और मजदूरी के लिए लड़ रही महिला स्कीम वर्कर, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से मुक्ति के लिए लड़ रहीं जीविका समूह की महिलाएं, बिहार में शिक्षा की स्थिति को लेकर जूझ रहे छात्र और रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर है सभी से 9 फरवरी को बदलो बिहार समागम बेतिया में और 9 मार्च को बदलो बिहार महाजुटान पटना में ऐतिहासिक भागिदारी करने का आह्वान किया।

Bihar News: A passionate meeting of the struggling organizations was held to make the gathering of public issues and public movements successful.
सभा की अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के सम्मानित अध्यक्ष राजेन्द्र पाठक ने किया, आशा कार्यकर्ता संघ जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, जीवीका जिला अध्यक्ष शुभलाल साहनी, इंसाफ मंच जिला अध्यक्ष अखतर इमाम, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन जिला नेता चन्द्रदेव राम, बिहार राज्य आंगन वाडी कर्मचारी यूनियन नेता संगीता देवी, भी एस एस प्रेरक सह प्रशिक्षण शिक्षा विभाग जिला अध्यक्ष रंजू देवी, सिकरहना तटबंध रोको संघर्ष मोर्चा जिला नेता अफाक अहमद, विकास मित्र जिला सचिव धर्मेन्द्र राम, बिहार राज्य नगर निकाय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष गनपत राउत, आदिवासी संघर्ष मोर्चा जिला अध्यक्ष नन्दकिशोर महतो, ई रिक्शा यूनियन नेता यूसुफ, बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष संजय यादव, ग्रामीण चिकित्सक समुदायिक हेल्थ वर्कर संघ जिला अध्यक्ष डॉ मदन प्रसाद, मन शमी सिचाई कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष अदया शर्मा, खेग्रामस जिला अध्यक्ष सीताराम राम, बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद, अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित दर्जनों नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

Trending News