Bihar News-1001 करोड़ की लागत से बनेगा नया इंडस्ट्रियल एरिया

Bihar News- A new industrial area will be built at a cost of Rs 1001 crore
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

प्रगति यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के चार दिन के भीतर ही मिली योजना की स्वीकृति
.

अपर समाहर्ता के साथ मीडियाकर्मियों ने कार्य स्थल का किया अवलोकन

अपर समाहर्ता ने पत्रकारों को दी परियोजना की विस्तृत जानकारी

हाजीपुर , 19 फरवरी ।

राज सरकार द्वारा वैशाली जिला में 1243 एकड़ भूमि पर नया बड़ा औद्योगिक इंडस्ट्रियल एरिया बनने जा रहा है। यह जंदाहा, राजापाकर एवं महुआ अंचल में फैला होगा। इसके बन जाने के बाद वैशाली जिला में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।Bihar News- A new industrial area will be built at a cost of Rs 1001 crore

ये बातें आज जंदाहा प्रखंड के बहसी सैदपुर पंचायत में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह ने पत्रकारों को कहीं।

इस अवसर पर कई स्थानीय जन उपस्थित रहे।

मालूम हो कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वैशाली में प्रगति यात्रा के दौरान दिनांक 6 जनवरी, 2025 को वैशाली जिला में नया इंडस्ट्रियल एरिया खोलने की घोषणा की गई थी। घोषणा के चार दिन के अंदर ही 10 जनवरी, 2025 को इस परियोजना की कैबिनेट स्वीकृति मिल गई।

सरकार ने इस परियोजना के लिए 1001 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत कर दी है।

अपर समाहर्ता ने बताया कि वर्तमान समय में जिला में दो इंडस्ट्रियल एरिया है। एक हाजीपुर में और दूसरा गोरौल में है। यह कुल 333 एकड़ भूमि में
फैला हुआ है। यहां 150 से ज्यादा छोटी-बड़ी इंडस्ट्रियल यूनिट्स लगे हैं।

अब वैशाली जिला में तीसरा इंडस्ट्रियल एरिया बनने जा रहा है, जिसका आकार अन्य दो इंडस्ट्रियल एरिया से कहीं ज्यादा है।
नई इंडस्ट्रियल एरिया के बन जाने के बाद यह वैशाली जिला के अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। साथ ही अगल-बगल के जिला यथा मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण आदि के युवाओं के लिए भी यहां रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

आज वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर तथा अन्य प्रखंडों से दर्जनों पत्रकार नए इंडस्ट्रियल एरिया के लिए चिन्हित भूमि के अवलोकन और कार्य योजना को जानने यहां जंदाहा के बहसी सैदपुर पंचायत पहुंचे थे।Bihar News- A new industrial area will be built at a cost of Rs 1001 crore

इस अवसर पर जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, प्रभारी महा प्रबंधक ,जिला उद्योग केंद्र, श्री बी.बी. तिवारी, डीजीएम, बियाडा
श्री आनंद कुमार के साथ कई स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण आमजन मौजूद रहे।

Trending News