Bihar News: सरस्वती पूजा को लेकर राजापाकर थाना मे शांति समिति की बैठक का आयोजन हूआ।डीजे बाजा बजाने पर लगी रोक।

IMG-20210214-WA0020
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर-आगामी16फरवरी को थाना थाना क्षेत्र मे आयोजन होने वाली सरस्वती पूजा मे शांति व्यवस्था को लेकर राजापाकर थाना अध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं डीजे बाजा आँनर उपस्थित हूए।थानाध्यक्ष ने लोगो से अपील किया कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश मे किसी प्रकार की पूजा आयोजन एवं विधि विधान के लिए रोक नही है।लेकिन पूजा मे तथा मूर्ति विर्सजन मे डीजे बजाने पर पूर्णतः रोक है।उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल या अगल बगल मे डीजे बजाते पकड़े ग्ए तो डीजे को जप्त कर लिया जाएगा।जो भी उसकी वापसी नही होगी।कोविड19को देखते हूए पूजा पंडाल मे भीड़ नही लगाने तथा विसर्जन के दिन पूजा समिति के सदस्य गण बिना डीजे बाजे के साथ साथ साधारण ढंग से प्रतिमा का विसर्जन करेगे।वही मौके पर डीजे आँनर को नोटिस की प्रति प्राप्त कराया गया।थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधि से सहयोग किए जाने की अपील किया।बैठक मे पूर्व मुखिया दीपक सिन्हा, प्रेम राय,डाँ एमके पाशा,देवेंद्र प्रसाद सिह,सतेन्द्र गुप्ता, बिदेश्वर राय,सुबोध राम,ब्रजमोहन एवं एस आई विजय कुमार सिह,एएसआई मनोज कुमार एवं पप्पू कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।डीजे नही बजाए जाने के निर्णय से डीजे आँनर के बीच मायूसी देखी गई।

You may have missed