Bihar News-लालगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 1 बेदौली में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

Bihar News- A meeting of CPI-ML workers was held in Lalganj Municipal Council Ward No. 1 Bedouli
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /लालगंज । बैठक में 15 सदस्यीय पार्टी ब्रांच का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चंदा देवी ब्रांच सचिव चुनी गई।

Bihar News- A meeting of CPI-ML workers was held in Lalganj Municipal Council Ward No. 1 Bedouli

उपस्थित सभी सदस्यों ने 6000 रुपया मासिक आमदनी से कम बालों को सरकारी वादा के अनुसार एक मुस्त दो-दो लाख रुपया देने, सभी गरीबों को 5 डिसिमल वास की जमीन देकर पक्का मकान बनवाने के मांग के समर्थन में पार्टी द्वारा जारी हक दो वादा निभाओ अभियान संचालित करने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिलाकमेटी सदस्य डॉ प्रेमा देवी ने कहा की उपरोक्त वादों को पार्टी जुमला नहीं बनने देगी। इसे धरातल पर उतरने के लिए व्यापक और जुझारू आंदोलन किया जाएगा। उपस्थित सभी सदस्यों से टीम बनाकर अगल-बगल के गांव में जाकर गरीबों को संगठित करने का उन्होंने आह्वान किया।

Bihar News- A meeting of CPI-ML workers was held in Lalganj Municipal Council Ward No. 1 Bedouli

पार्टी ब्रांच में चंदा देवी के अतिरिक्त ममता देवी, किरण देवी, गीता देवी, नीलम देवी, रीता देवी, पूनम देवी, कांति देवी, धर्मशिला देवी, संजू देवी, मंगली देवी सहित अन्य शामिल की गई। सबों ने 6000 से कम मासिक आय वाले को₹200000 दिलाने,वास के लिए 5 डिसमिल जमीन और पक्का मकान दिलाने के लिए व्यापक जनसंवाद चला कर जन गोलबंदी करने का संकल्प लिया। 21/ 22 और 23 अगस्त को 72000 के सालाना से कम का आय प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए लालगंज प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

Trending News