Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर 2 फरवरी को बरेला में होगा भव्य कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 16 January 2025
Bihar News-A grand program will be organized in Barela on 2 February on World Wetlands Day
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार 

जिला गंगा समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर 2 फरवरी को बरेला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि बरेला झील के चारों ओर मानव श्रृंखला और एक-एक पौधा लगाकर जन जागरूकता अभियान चलाएं।Bihar News-A grand program will be organized in Barela on 2 February on World Wetlands Day

मालूम हो कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन वेटलैंड और उसके संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को बनाने का मकसद वेटलैंड को तेजी से नष्ट होने से रोकना और उनके संरक्षण और बहाली के लिए समुचित कदम उठाना है। जिलाधिकारी के पहल पर बरेला झील का सर्वेक्षण और सीमांकन का कार्य पहले ही संपन्न कर लिया गया है।सरकार के स्तर से भी इसके सौंदरीकरण की योजना है। वर्ल्ड वेटलैंड डे कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और जिला गंगा समिति, वैशाली के समन्वय से होगा। जिलाधिकारी ही जिला गंगा समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं।जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बरेला झील की साफ सफाई भी सुनिश्चित करें।बैठक में परियोजना निदेशक, बुडको, हाजीपुर को निर्देश दिया गया कि एस.टी.पी. निर्माण में मुख्य रूप से दोनों कार्यकारी एजेंसी, जो सीवर लाइन और आई.पी.एस., एस.टी.पी.निर्माण में लगी है, उसमें श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं।समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शून्य बजट कृषि और प्राकृतिक खेती के लिए जल्द से जल्द जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाए। निर्देश दिया गया कि घाट पर हाट कार्यक्रम की जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार जीविका एवं जिला उद्योग केंद्र द्वारा कराया जाए।साथ ही रामाशीष चौक से गांधी चौक तक सड़क डिवाइडर के बीच में पौधारोपण और सौंदर्यीकरण हेतु नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी को निदेशित किया गया।आम्रपाली नगर भवन का सौंदर्यीकरण करने का भी निर्देश दिया गया।टाउन के अंदर सभी पोखरों के सौंदर्यीकरण का भी निर्देश दिया गया।Bihar News-A grand program will be organized in Barela on 2 February on World Wetlands Day

बैठक में स्थानीय विधायक श्री अवधेश सिंह सहित सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद/नगर पंचायत, जिला कला संस्कृति सह पर्यटन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, खनन पदाधिकारी, वन विभाग के पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति सहित कई पदाधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: BiharNews 28 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Next: Agra News : AICC मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए आगरा के कांग्रेसी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.