Bihar News-प्रखंड कार्यालय राजापाकर के परिसर में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजन किया गया

Bihar News- A camp was organized under the Administration at your Doorstep program in the premises of Block Office Rajapakar.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली

मौके पर सभी विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड कर्मी एवं पंचायत कर्मी उपस्थित हुए. प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा किया तथा उपस्थित लोगों को अपनी विभिन्न समस्याओं को ले संबंधित विभाग के पदाधिकारी से संपर्क करने की बात कही.

Bihar News- A camp was organized under the Administration at your Doorstep program in the premises of Block Office Rajapakar.

सभी विभागों के पदाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में स्टॉल लगाया गया. जिसमें जरूरतमंद लोगों को विभिन्न दवाइयां का वितरण किया गया .जीविका से संबंधित स्टोर भी लगाए गए जिसमें दीपिका महिलाओं को मिले ₹10हजार रोजगार के लिए शुरू की गई विभिन्न रोजगारों की जानकारी दी गई. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदिती कुमारी ने राशन कार्ड से संबंधित लोगों की विभिन्न शिकायतों को दूर किया तथा बताया कि जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं बे ऑनलाइन आवेदन कर आपूर्ति कार्यालय में अपना आवेदन जमा करें. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में लगने वाल भूमि विवाद निवारण शिविर के बारे में जानकारी दिया. तथा कहा कि कोई भी भूमि विवाद से संबंधित समस्या हो तो शिविर में आवेदन देना सुनिश्चित करें .दोषी पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Bihar News- A camp was organized under the Administration at your Doorstep program in the premises of Block Office Rajapakar.प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने नल जल योजना एवं अनुरक्षकों की समस्या को ले बताया कि जिनके पैसा नहीं मिले हैं वह कार्यालय में आवेदन दे आगे की कार्रवाई की जाएगी. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि आज के शिविर में कुछ 95 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें 84 आवेदन निष्पादित किए गए. 11 आवेदन लंबित है. जिन्हें संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निष्पादन के लिए भेजा जाएगा.

Trending News