Bihar News : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 87 वां स्थापना दिवस समारोह

Bihar News : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 87 वां स्थापना दिवस समारोह
Share News

संवाददाता मोहन सिंह : बेतिया अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 87 वी स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार प्रा मारवाड़ी सम्मेलन, शाखा बेतिया द्वारा आज नगर में प्रभात फेरी एवं अन्नपूर्णा रसोई (खिचड़ी) का आयोजन किया गया।

Bihar News :  अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 87 वां स्थापना दिवस समारोह

मारवाड़ी समाज की यह पहचान
जन कल्याण देश कल्याण के नारे के साथ प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों में संदेश प्रदान करने का प्रयास किया गया।

Bihar News :  अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 87 वां स्थापना दिवस समारोह
सम्मेलन के उपाध्यक्ष रवि गोयनका ने बताया कि मारवाड़ी समाज का जन सेवा के साथ देश के कल्याण एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समय समय पर हमारे पूर्वजों ने ही नहीं बल्कि हमारी वर्तमान पीढ़ी ने भी अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। आज के इस कार्यक्रम में लगभग 1000 व्यक्तियों में खिचड़ी, सब्जी, पूरी एवं जलेबी का वितरण किया गया।

आज के कार्यक्रम में प्रेम सोमानी, संजय जैन, सुरेश सिंघानिया, सचिव सुभाष रूंगटा, रोहित सिकारिया, विनोद सर्राफ, टीनु सर्राफ, अशोक जी अग्रवाल, श्रवण केसान, सोनू अग्रवाल, अर्पित केसान, राहुल सर्राफ के साथ मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

Trending News