Bihar News-सोनपुर में इंटरमीडिएट के 6 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 6 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में हुई निष्कासित 

Bihar News- 6 candidates in both the shifts at 6 intermediate examination centers in Sonpur were expelled for cheating.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर ।
सोनपुर । इंटर परीक्षा के प्रथम दिन सोनपुर के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रथम दिन दोनों पालियों में नकल करने के आरोप में कुल 6 परीक्षार्थी निष्कासित हुए। कदाचार मुक्त परीक्षा के लेकर प्रशासन ने हर केंद्र पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनात कर दी थी ।

Bihar News- 6 candidates in both the shifts at 6 intermediate examination centers in Sonpur were expelled for cheating.सोनपुर एसपीएस सेमनरी हाई स्कूल ,शिशु संघ हाई स्कूल ,शिव दुलारी हाई स्कूल ,गर्ल हाई स्कूल पहाड़ीचक ,पीआर कॉलेज सोनपुर ,रामसुंदर दास महिला कॉलेज सोनपुर में गुरुवार के दिन प्रथम पाली में जीव विज्ञान व दर्शनशास्त्र द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा ली गई । जिसमें सोनपुर एसडीओ,डीएसपी,डीसीएलआर सहित अन्य अधिकारियों ने 6 परीक्षा केंद्रों का दौरा कर चल रहे परीक्षा का जायजा लिया। इस संबंध में बताया गया कि प्रथम पाली में कुल 3 जब कि दुतीय पाली में 3 परीक्षार्थियों को नकल करने के आरोप में एसडीओ,डीसीएलआर ने निष्कासित किया दिया । सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न करने के लिए सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने चल रहे परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर 500 गज की दूरी तक किसी प्रकार के लोगों को एकत्रित नहीं होने दिए।उक्त बात की जनकारी सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने देते हुए बताया कि प्रथम दिन परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में 6 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में निष्कासित हुई है । जिसमें प्रथम पाली में पीआर कॉलेज में 2 ,शिशु संध हाई स्कूल में 1 वही दुतीय पाली में पहाड़ी चक गर्ल हाई स्कूल में 2, रामसुंदर दास महिला कॉलेज में 1 कुल 6 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में निष्कासित किया गया है ।Bihar News- 6 candidates in both the shifts at 6 intermediate examination centers in Sonpur were expelled for cheating.

Trending News