Bihar News-भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कामरेड चारूमजूमदार के 52 वें शहादत दिवस जो 28 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगी

Bihar News-52nd Martyrdom Day of CPI(ML) Founding General Secretary Comrade Charumjumdar which will start from 28th July and will continue till 31st July  
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।, आज दूसरे दिन 10 ब्रांचो में पार्टी का झंडा फहराने के बाद कामरेड चारूमजूमदार सहित भारतीय क्रांति के तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। ब्रांच सचिव का चुनाव किया गया।

Bihar News-52nd Martyrdom Day of CPI(ML) Founding General Secretary Comrade Charumjumdar which will start from 28th July and will continue till 31st July

 

बिदुपुर प्रखंड के सहदुल्लहपुर धबौली में अरविंद ठाकुर सचिव चुने गए, जबकि भगवानपुर के रतनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 13 में पूनम देवी पति सुनील कुमार राम ब्रांच सचिव चुनी गई। साहदुल्लाहपुर धबौली के पार्टी ब्रांच में मुखिया प्रतिनिधि देव कुमार राय, पंचायत के उप सरपंच डॉक्टर इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र पासवान, रामसागर राय, विनय राय, दिनेश राय, राजबल्लभ राय सहित 15 लोग शामिल हुए, जब कि रतनपुरा पार्टी ब्रांच में रीना देवी, रंजू देवी, चिंता देवी, सुंदरी देवी, खुशबू देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, रेखा देवी, कांति देवी, फूला देवी, शैलीदेवी, जगिया देवी, सिया जानकी देवी, समुद्र देवी, आमोद राम, विजय राम, गुड़िया देवी को शामिल किया गया। लालगंज प्रखंड के फतेहाबाद बोरहां में हरिंदर राम, संजय कुमार दास, विश्वनाथ पासवान, तारकेश्वर महतो, संजू देवी, राधिका देवी, विपिन कुमार, पवन कुमार, शत्रुघन राम, चंदन कुमार, रामेश्वर राय, राम जी राम, प्रदीप राम, गौतम कुमार, रितु कुमार, देनी राम, संजीत कुमार चंदेश्वर राम, सोनू कुमार शामिल रहे। पार्टी जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, जिला कमेटी सदस्य राम पारस भारती और पवन कुमार सिंह ने विभिन्न पार्टी ब्रांच को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सबों को पार्टी के विस्तार और विकास के लिए कठिन कठोर परिश्रम करने का संकल्प लेना है। 6000 रुपया मासिक से कम आय वाले महा गरीबों को सरकार ने दो-दो लाख रुपया लघु उद्यमी योजना के जरिए देने, सभी गरीबों को वास के लिए पांच डिसमिल जमीन और पक्का मकान देने का सरकार ने वादा किया है। लेकिन इन वादों को सरकार जुमला बना देना चाहती हैं। कामरेड चारूमजूमदार ने कहा था जनता का स्वार्थ ही पार्टी का स्वार्थ है, आज के अवसर पर हम सबों को जनता के स्वार्थ में जारी हक दो वादा निभाओ अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने का संकल्प लेना है।

Bihar News-52nd Martyrdom Day of CPI(ML) Founding General Secretary Comrade Charumjumdar which will start from 28th July and will continue till 31st July

 

बड़े पैमाने पर पार्टी में नए सदस्यों को भरती करना, होगा। इस अभियान की सफलता के लिए अगल-बगल के तमाम गांव के गरीबों के बीच हम सबों को जाना है, इस बात का संकल्प पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने लिया। बिदुपुर प्रखंड के धवौली में उज्जवल कुमार, रविंद्र प्रसाद सिंह, बालेंद्र राय नेपार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

Trending News