Bihar News 3001 लाभुकों का अब होगा अपना आशियाना

Bihar News 3001 beneficiaries will now have their own homes
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आज जिले के आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर चुके कुल-3001 लाभुकों को आवास की चाभी सौंपते हुए गृह प्रवेश कराया गया। इसके साथ ही 13851 लाभुकों को स्वीकृति पत्र देते हुए प्रथम किस्त का भुगतान किया गया।Bihar News 3001 beneficiaries will now have their own homes

इसी क्रम में जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, निदेशक, डीआरडीए सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में पांच लाभुकों नवल मिश्रा, मो0 नसरूद्दीन, नुरहोदा मियां, सलमा खातून, नसीमा खातून को आवास की चाभी सौंपते हुए गृह प्रवेश कराया गया। इसी तरह चनपटिया प्रखंड के पांच लाभुकों पप्पु कुमार, सुमेश ठाकुर, सविता देवी, अजहर अली, सफिक अंसारी तथा बैरिया प्रखंड के पांच लाभुकों को आवास निर्माण कराने हेतु प्रथम किस्त की राशि देते हुए स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

आवास की चाभी तथा आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्राप्त कर लाभुक खुशी व्यक्त करते हुए सरकार एवं जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लाभुकों से पूछा कि आवास निर्माण कराने हेतु किसी भी सरकारी एवं गैरसरकारी व्यक्ति द्वारा राशि तो नहीं ली गयी है। इस पर लाभुकों ने कहा कि किसी के द्वारा भी कोई राशि नहीं मांगी गयी है।

जिलाधिकारी ने लाभुकों से कहा कि जिन व्यक्तियों का अपना घर नहीं है, वैसे लाभुकों के लिए सरकार संवेदनशील है। लगातार ऐसे पात्र व्यक्तियों को आवास योजना के तहत लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिन लाभुकों को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया है, वे आवास का निर्माण मानक के अनुरूप कराएं, मजबूत आवास बनवायें। समय-समय पर सभी किस्तों का भुगतान लाभुकों के कराया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आवास निर्माण के दौरान अगर किसी भी सरकारी अथवा गैरसरकारी व्यक्ति द्वारा कोई राशि की मांग की जाती है तो इसकी सूचना जरूर दें, ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रावाई की जायेगी।

निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3001 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान करते हुए उन्हें गृह प्रवेश कराया जा रहा है। जिनमें बगहा-01 प्रखंड के 275, बगहा-02 प्रखंड के 286, बैरिया प्रखंड के 233, भितहां प्रखंड के 74, चनपटिया प्रखंड के 228, गौनाहा प्रखंड के 149, योगापट्टी प्रखंड के 255, लौरिया प्रखंड के 125, मधुबनी प्रखंड के 101, मैनाटांड़ प्रखंड के 147, मझौलिया प्रखंड के 254, नरकटियागंज प्रखंड के 150, नौतन प्रखंड के 258, पिपरासी प्रखंड के 45, रामनगर प्रखंड के 169, सिकटा प्रखंड के 180 एवं ठकराहां प्रखंड के 72 लाभुक शामिल हैं।Bihar News 3001 beneficiaries will now have their own homes

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित थे।

You may have missed