Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News ऐतिहासिक कालीधाम मंदिर के 2,476 फिट लंबी चहारदीवारी व भव्य गेट का 90 लाख से होगा नवनिर्माण: गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 20 April 2023
Bihar News 2,476 feet long boundary wall and grand gate of the historic Kalidham temple will be renovated with 90 lakhs: Garima Sikariya
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा नगर के बड़े धरोहर ऐतिहासिक कालीधाम मंदिर के 2,476 फिट लंबी चहारदीवारी और मंदिर के भव्य गेट का नव निर्माण होगा। कुल करीब 13 एकड़ विस्तार वाले इस मंदिर की चहारदीवारी और तीन भव्य गेट को तैयार होने में करीब 90 लाख की लागत आएगी।Bihar News ऐतिहासिक कालीधाम मंदिर के 2,476 फिट लंबी चहारदीवारी व भव्य गेट का 90 लाख से होगा नवनिर्माण: गरिमा सिकारिया

नगर निगम प्रशासन से निविदा जारी करने की अंतिम स्वीकृति देने से पहले महापौर श्रीमती सिकारिया ने आयुक्त शम्भू कुमार, अभियंता सुजय सुमन एवं अभियंता मनीष कुमार के साथ कालीबाग मंदिर एवं मैदान का स्थल निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी और व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता बिहारी लाल साहू व जिला बार एसोसिएशन के सचिव के साथ सैकड़ों नगर वासियों के हस्ताक्षर वाला एक आवेदन उनको बीते दिनों दिया गया। जिसके साथ बिहार राजस्व पर्षद पटना से चहारदीवारी निर्माण के लिए जारी एनओसी भी संलग्न था। जिसके आलोक में नगर निगम बोर्ड में सहमति दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस आध्यात्मिक महत्व के ऐतिहासिक मंदिर का कुल विस्तार 13 एकड़ में है।जिसके 6 एकड़ में मंदिर 7 एकड़ में आध्यात्मिक पर्यावरण संरक्षा के महत्वपूर्ण पेड़ों वाला बगीचा लगाया गया था। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि उक्त बगीचे की इसी विशेषता के कारण ही ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के मंदिर का नामकरण “कालीबाग” होने से इस पूरे मुहल्ले तक नाम भी कालीबाग पड़ गया। लेकिन रख रखाव और संरक्षण के अभाव में बाग़ बगीचे उजड़ गए। लेकिन समय के साथ समाप्त बाग बगीचे की पुनर्स्थापना जरूरी है। श्रीमती सिकारिया ने निरीक्षण के मौके पर यह भी घोषित किया कि चाहरदिवारी निर्माण के बाद नगर निगम के द्वारा ही “कालीबाग पार्क” का निर्माण कराया जाएगा। ताकि बेतिया के राजा के द्वारा स्थापित इस महान धरोहर का ऐतिहासिक नामकारण चरितार्थ हो सके।Bihar News 2,476 feet long boundary wall and grand gate of the historic Kalidham temple will be renovated with 90 lakhs: Garima Sikariya

मौके पर स्थानीय पार्षद सहमत अली, पंडित जयचन्द्र जी, उमाजी, बिहारी लाल शाहू, झूलन शाहू एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : बिहार के पत्रकारों की हालत ये है कि वो सबकी दशा लिख सकते हैं, लेकिन अपनी व्यथा नहीं लिख सकते: प्रशांत किशोर
Next: Bihar News महान संत श्री असंग साहेब का सत्संग बेतिया में होने जा रहा है आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.