Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News केरोसिन तेल छिड़क कर 20 घरों में लगाई गई आग, चार पर प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 21 April 2023
Bihar News किरासन तेल छिड़क कर 20 घरों में लगाई गई आग, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पंचायत वार्ड नंबर 9 स्थित खाता संख्या 289 और खेसरा संख्या 1941, माली गैर मजरूआ जमीन पर बने लगभग 20 घरों में जमीनी विवाद को लेकर किरासन तेल छिड़क कर आग लगा दी गई। जिसमें 26 परिवार की सम्पत्ति, अनाज और आवश्यक सभी सामानों समेत बकरी मुर्गी सबकुछ लाखों मूल्य की क्षति हुई है।IMG 20230419 WA0043

घटना के संबंध में राजान्ती देवी के आवेदन पर बैरिया थाना में प्राथमिकी संख्या 91/23 दर्ज किया गया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि रविवार की रात्रि लगभग 8 बजे दरवाजे पर अन्य घरों की महिलाओं के साथ बैठी थी तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति आए और किरासन तेल फेंक कर घरों में आग लगा दिए और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आग लगते ही देखते देखते फूस की बनी सभी 20 घरों को आग ने अपनी लपटों में ले लिया।

आग लगते देखकर महिलाओं ने चिल्लाना शुरू किया। उधर आग की लपटों को देखकर आस पास के लोग और गांवों के लोग भी दौड़ कर आए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। विकराल रूप धारण कर आग अब बाल्टियों के पानी से काबू पाना मुश्किल हो गया था। वहीं आग की सूचना पर अग्निशामक दल की गाड़ियाँ पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। जब तक आग बुझी तब तक सबकुछ जल कर राख हो गया था। आग में अनाज, पालतू जानवर, पैसा गहना, बर्तन, कपड़ा आदि लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गया।Bihar News किरासन तेल छिड़क कर 20 घरों में लगाई गई आग, चार पर प्राथमिकी दर्ज

मौके पर बैरिया थाना और अंचलाधिकारी पहुंच कर आग से क्षति का आकलन किया गया। तत्काल बैरिया अंचलाधिकारी के द्वारा सभी को मोटा प्लास्टिक टेंट लगाने हेतु दिया गया। वहीं पीड़ित परिवार वालों ने इस घटना के दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है, साथ ही प्रशासन से उचित मुआवजा और अन्य सहायता की मांग भी की है। प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि आरोपी हमेशा घर जलाने और कब्जा करने के साथ जान मारने की धमकी भी देते हैं। जो कभी भी किसी अनहोनी को अंजाम देने की कोशिश भी कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News आज की सशक्त नारी घर और समाज की रीढ़ है- नीता श्री
Next: Agra News: अवैध तमंचा के साथ युवक को दबोचकर भेजा जेल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.