Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news :  160 जीविका दीदियों को सामाजिक अंकेक्षण के साधनसेवी के रूप में तैयार किया गया

जनवाद टाइम्स 24 February 2022
Bihar news :  160 जीविका दीदियों को सामाजिक अंकेक्षण के साधनसेवी के रूप में तैयार किया गया
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पादरी दुसैया सेवा संस्थान बेतिया मे सामाजिक अंकेक्षण, सोसाइटी एवं जीविका जिला कार्यालय बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में जीविका दीदियों का सामाजिक अंकेक्षण विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण आज समाप्त हो गया । जिले के सभी प्रखंडों से आयी कुल 160 जीविका दीदियों का संसाधन सेवी के रूप में विकसित करने के लिए कुल चार बैच, 17-20 फरवरी और 20-24 फरवरी के बीच ट्रेनिंग दी गयी । प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षण का अनुभव साझा करते हुए लौरिया प्रखण्ड की वीणा कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद हम सबों के ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी काफी वृद्धि हुई है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान योजनाओं के तकनीकी पक्ष को जानकर काफी खुशी मिली। मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड धारक का मस्टर रोल, जॉब कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जानकारी रोमांचित करने वाली थी।

IMG 20220224 WA0031

 

जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार जीविका दीदी के सामाजिक अंकेक्षण संबंधित जानकारी देखकर काफी उत्साहित दिखे। इन्होंने बताया कि दीदियों का इस प्रकार के क्रियाकलाप में आगे आना काफी सकरात्मक संदेश है। इससे दीदियों के आत्मबल को बढ़ावा मिलेगा साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में भी पारदर्शिता आएगी। इस दौरान प्रबंधक सामाजिक विकास एवं साधनसेवियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं के पर आधारित लघु फिल्म दिखाकर सामाजिक अंकेक्षण की प्रायोगिक जानकारी दी गयी।

 

 

Bihar news :  160 जीविका दीदियों को सामाजिक अंकेक्षण के साधनसेवी के रूप में तैयार किया गया

 

सामाजिक अंकेक्षण, सोसाइटी के किशोर कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत संबंधित योजनाओं की क्रियान्वयन एजेंसियों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जिम्मेदारी लाने का पाठ अब जीविका दीदी पढ़ायेंगी। सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी के जिला संसाधन सेवी, जीविका दीदी से प्राप्त तथ्य के आधार पर जन सुनवाई आयोजित करते हुए संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को पारदर्शिता लाने के लिए जिम्मेदार बनाएंगी।

Post navigation

Previous: Bihar news : नगर निकाय क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर करें कार्य : जिलाधिकारी
Next: Etawah News: अखिलेश और शिवपाल की जीत पर लगने लगी है बाजियां

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.