संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
मध्य निषेध टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्र में छापामारी कर दो कार्यबारियों सहित 16 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही भारी मात्रा में विदेशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 21 अक्टूबर को प० चम्पारण, बेतिया के मद्यनिषेध टीम द्वारा विभिन्न स्थलो पर छापामारी करते हुए कुल 14 शराब पीने वाले व्यक्ति तथा नौतन थाना अंतर्गत दक्षिण तेलुआ से अज्ञात अवस्था में 14.58 ली० विदेशी शराब व एक मोटरसाईकिल, शिवराजपुर से 48.0 ली० बीयर व 8.64 ली० विदेशी शराब दो साईकिल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार किया गया तथा भीतहा थाना अन्तर्गत मुराडीह गंडक नदी के किनारे से अज्ञात अवस्था में 103.29 ली० विदेशी शराब, 48 ली० अवैध वियर एवं 153 ली० अवैध देशी शराब बरामद हुआ।