संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी समारोह में दबंगों ने लड़की के पिता समेत दर्जनों लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया जहां शादी समारोह में अफरातफरी मच गई

बैरिया थाना के मथौली निवासी लड़की के पिता संजीत रावत ने बताया कि मेरी बेटी पूजा की शादी हो रही थी जिसमे आर्केस्ट्रा हो रहा था वहां कुछ दबंगों ने लोगों के साथ मारपीट करने लगे उसके बाद शादी के मंडप पर पहुंचकर सभी रिश्तेदारों के साथ मारपीट किया और लूटपाटकर कर लिया इसी दौरान 15 लोगों को मारपिट कर घायल कर दिया

लड़की के पिता ने यह भी बताया कि दबंगों द्वारा दूल्हे के गाड़ी में तोड़फोड़ कर दिया जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वही गाड़ी वाले ने रिपेयरिंग के लिए 4 लाख मांग कर रहे हैं हम गरीब आदमी इतना पैसा कहां से लाएंगे एक तो कर्जा लेकर बेटी की शादी किए हैं