Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News-  नीतेश जी वादा पूरा करिये, जुमला नहीं बनने देगी माले

जनवाद टाइम्स 4 October 2024
Bihar News- Nitish ji, fulfill your promise, CPI(ML) will not let it become a mere slogan
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा माले हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत बेतिया सदर अंचल पर प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला पुरुष मजदूर किसान नौजवान पहुंचे,
प्रदर्शन में पहुंचे लोगों को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के युवा संगठन इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि पिछले दिनों प्रदर्शन के माध्यम से हजारों की संख्या में गरीबों ने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।

Bihar News- Nitish ji, fulfill your promise, CPI(ML) will not let it become a mere sloganअंचल कार्यालय द्वारा बिना किसी जांच पड़ताल के कार्यालय में बैठ कर सभी गरीब भूमिहीन परिवारों को 120000 से अधिक का आय प्रमाण पत्र बना दिया गया है. जबकि 60000 बार्षिक बनना चाहिए, जिसके कारण जो सरकारी सहयोग मिलना है नहीं मिलेगा. यह अंचल प्रशासन का घोर लापरवाही है.इसे ठीक करते हुए पुनः सभी गरीबों को आय प्रमाण पत्र बनाने की मांग किया आगे कहा कि जो आज नया आवेदन पत्र आज दिया जा रहा है उसे भी 600000 से कम का आय प्रमाण पत्र बनाया जाए।

Bihar News- Nitish ji, fulfill your promise, CPI(ML) will not let it become a mere slogan

युवा नेता ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार के घोषणा के मुताबिक गरीब परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन और पक्का मकान दिया जाना है यह वादा भी भी मोदी सरकार की तरह जुमला बनने पर नितीश कुमार लगे हुएं है। भाकपा माले जनता के आंदोलन के बल पर नितीश कुमार द्वारा किया गया वादा को जुमला नहीं बनने देगा ।
भाकपा माले नेता सुनील कुमार यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली कम्पनी के लूट का जरिया बन गया है, आम आदमी इस लूट से परेशान है।इस लिए स्मार्ट मीटर को जबरन नहीं लगाया जाए इस लूट और मनमानी पर रोक लगाई जाए।और दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों की भातिं बिहार में भी गरीबों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाये।

Bihar News- Nitish ji, fulfill your promise, CPI(ML) will not let it become a mere slogan
आगे कहा कि स्वयं सहायता समुहों द्वारा गरीबों को दिया जा रहा कर्ज आज गाँव के गरीबों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है, अंग्रेजी जमाने से भी खतरनाक तरीके से पैसा वसुली किया जा रहा है, कई गरीब परीवार घर छोड़ कर कहीं चले गये हैं. स्वयं सहायता समुहों द्वारा किया जा रहा मनमानी पर रोक लगाई जाए और गरीबों पर जो कर्ज है। सरकार से माफ़ करने की मांग किया। अंत में 9 सुत्री मांग पत्र दिया इस मौके पर ठाकुर पटेल, सुकई राम, प्रकाश माझी, हिरा माझी, सुधीश कुशवाहा, सुनील पासवान, रामचन्द्र यादव,आरीफ खां आदि नेताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-विधि व्यवस्था के मद्देनजर थानों में आज और कल होंगे शस्त्रों के सत्यापन
Next: Bihar News- अवैध बालू खनन के विरुद्ध बेतिया पुलिस की कार्रवाई एक ट्रैक्टर को किया जब्त

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.