Bihar News: घठिया सामग्री लगाकर राशि का वारा न्यारा कर दिया गया।

IMG_20210315_195017
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।महूआ मे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल इन दिनो अपने उदेश्यों से भटकती नजर आ रही है।जहाँ योजना के तहत राशि की निकासी तो कर ली गयी लेकिन घटिया सामग्री लगाकर राशि का वारा न्यारा कर दिया गया है।शनिवार को महूआ के सिघाड़ा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या एक मे एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जहां नल जल योजना के लिए बनाए ग्ए स्ट्रचर के उपर महज चार दिन पहले लगाया गया।पानी टंकी फट गयी तथा पानी गिर गया।स्थानीय लोगो से पुछे जाने पर बताया कि घठिया किस्म के पानी टंकी लगायी गयी थी।वही वार्ड संख्य एक की वार्ड सदस्य असमूल खातुन पति खुर्शीद आलम ने टंकी गिरने के संबं मे पुछे जाने पर बताया कि ठेकेदार पप्पू चौधरी ने चार दिन पहले टंकी चढवाया था।जो फट गया।वही समझे।वही वार्ड संख्य एक के सचिव हैदर अली ने कहा मुखियां के माध्यम से योजना का कार्य ठेकेदार ने करायी थी।अब ठेकेदार से बात करने के बाद ही कुछ जानकारी दे पायेंगे।वही ठेकेदार पूरे ब्लॉक मे योजना का काम कर रहे है।हालांकि बिहार सरकार ने सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।लेकिन धरातल पर जमीनी हकीकत की तस्वीर कुछ और ही देखने को मिला है।सूत्रो की माने तो यदि सही तरीके से योजना की जाऔच करायी जाए तो महुआ के क्ई अन्य पंचायतों के दर्जनों वार्ड मे नल जल योजना मे बड़े पैमाने पर व्याप्तं अनियमितता की तस्वीर निकलकर सामने आ सकती है।कुल मिलाकर महुआ मे नल जल योजना अपने उदेश्यों से भटकती नजर आ रही है।इस संबंध मे पूछे जाने पर प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी ब्रजबिहारी सिह ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कारवाई की जाएगी।उन्होंने जानकारी देते हूए बताया कि महुआ के कुल279वार्ड मे नल जल का कार्य वार्ड क्रियान्वयन समिति द्बारा कराया जा रहा है।जिसमे लगभग एक सौ वार्ड का एमबी बुक हूआ है।

क्या कहती है प्रखंड विकास पदाधिकारी, महुआ

नल जल योजना के लिए लगाए ग्ए पानी टःकी फटने की सूचना मिली है।मामले की जांच कराकर उचित कानूनी कारवाई की जाएगी, शिवांगी कुमारी, बीडीओ महुआ

You may have missed