Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar Nees भाकपा माले के आह्वान पर वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया

जनवाद टाइम्स 14 April 2024
Bihar Nees भाकपा माले के आह्वान पर वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर । कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया, नेताओं ने कहा कि डॉ अंबेडकर की जयंती पर उनको याद करने मतलब है भारत में सामाजिक समानता की जो लड़ाई उन्होंने शुरू की थी उनके उसे क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाना है,

Bihar Nees भाकपा माले के आह्वान पर वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया

हम सभी बाबा साहब की 133वीं जयंती मना रहे हैं, आज भारत के संवैधानिक बुनियाद पर गंभीर हमला हो रहा है, 1920 के दशक तक इंग्लैंड और अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी कर डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक न्याय आंदोलन में एक अहम शख्सियत के बतौर उभरे, अंबेडकर ने बुद्ध और कबीर के बाद महात्मा ज्योतिबा फुले को अपना महान शिक्षक और प्रेरणा का स्रोत माना, 1848 में कम्युनिस्ट घोषणा पत्र सामने आ चुका था, इससे भी उन्होंने प्रेरणा ग्रहण की, 1927 वह निर्णायक साल था जब अंबेडकर ने दो ऐतिहासिक कदम उठाए, मार्च में महार सत्याग्रह, जिसमें बिना भेदभाव के सार्वजनिक वस्तु के बतौर पानी के अधिकार का दावा किया, और दिसंबर में मनुस्मृति को गुलामी की संहिता बताते हुए सार्वजनिक रूप से जलने का काम किया, 1936 में उन्होंने खुलकर जाति विनाश का आह्वानकिया, और स्वतंत्र लेबर पार्टी का गठन किया, जिसका उद्देश्य जाति और पूंजीवाद दोनों को खत्म करना था, आजादी मिलने के बाद अंबेडकर की अध्यक्षता वाली संविधान सभा द्वारा स्वतंत्र भारत के संविधान को अपनाने के दौरान अनेक क्रांतिकारी विचारों पर अमल किया जिसका मसौदा उन्होंने खुद लिखा था, उन्होंने संविधान के आधार पर न्याय और सामाजिक समानता के लिए लड़ाई जारी रखी, उनकी आखिरी बड़ी लड़ाई हिंदू कोड बिल में महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए हिंदू पर्सनल लॉ को आधुनिक बनाने का प्रयास किया था,

Bihar Nees भाकपा माले के आह्वान पर वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया संविधान में गारंटीकृत धार्मिक स्वतंत्रता का प्रयोग करते हुए अंबेडकर ने बौद्ध धर्म को अपनाने का आखिरी कदम उठाया, बाबा साहब साहब ने सिर्फ हमें संविधान और आरक्षण ही नहीं दिया हमें राजनीति में भक्ति के खतरों से भी आगाह किया था, इसे उन्होंने तानाशाही का नुसखा बताते हुए बताया था, कि अगर हिंदू राष्ट्र हकीकत बन गया तो हम पर बहुत बड़ी मुसीबत आएगी, आज उनके विचारों को आत्मसात करने संविधान और भारत के लोकतांत्रिक भविष्य की रक्षा के लिए पूरे समर्पण और ताकत के साथ हम लोगों को आगे बढ़ाना है, संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने वाली केंद्र की सरकार को 2024 के चुनाव में कड़ी सजा देना है, हाजीपुर के अनवरपुर चौक पर अंबेडकर जयंती समारोह को भाकपा माले के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, जिला कमेटी सदस्यों सुरेंद्र प्रसाद सिंह और रामबाबू भगत, गोपाल पासवान, मजिंदर शाह, कुमारी गिरजा पासवान, किरण कुमारी,हरिनारायण सिंह, रामनाथ सिंह, बच्चा बाबू, प्रभु दयाल सिंह, अरुण कुमार सिंह, वैशाली प्रखंड के चकला हलद में भारत पासवान, सरोज कुमार,रहीमपुर में पूर्व मुखिया रामचंद्र राय, लालगंज में प्रेमा देवी, राम पारस भारती, राजापाकर के अलीपुर में सुमन कुमार, योगेंद्र राय, पातेपुर में उमेश राय, हरि कुमार राय, मोहम्मद आसिफ इकबाल, भगवानपुर के मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग में पवन कुमार सिंह, विजय महाराज,ने अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित किया , वैशाली जिला के अन्य प्रखंडों के पंचायत में भी अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया गया,
प्रेषक/विशेश्वर प्रसाद यादव, जिला सचिव, भाकपा माले, वैशाली

Post navigation

Previous: Bihar news भारतीय संविधान की रचयिता विधिवेत्ता बाबा साहब डा. अम्बेदकर की 133वीं जयंती मनाई गयी
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज-भारतीय संविधान के रचयिता , विधिवेत्ता , नाॅलेज आॅफ सिंबल बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.