Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड: तुरकौलिया थानेदार निलंबित, तस्कर परिवार समेत गिरफ्तार, कई मौतें

पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस एक्शन में, थानेदार निलंबित, मुख्य आरोपी परिवार समेत गिरफ्तार, कई की मौत से मचा हड़कंप।
जनवाद टाइम्स 3 April 2026
पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड पुलिस जांच
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
03 अप्रैल 2026

बेतिया । पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब कांड ने एक बार फिर बिहार में अवैध शराब के खतरनाक नेटवर्क की पोल खोल दी है। इस घटना में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड पुलिस जांच

घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र की है, जहां कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से चंदू, प्रमोद यादव, पिरिक्षण माझी और हरी भगत की मौत हो गई। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि 7 लोग इलाज के बाद घर लौट चुके हैं।

इस गंभीर मामले में पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया थानेदार उमाशंकर माझी को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हत्या का केस दर्ज किया है।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी शराब तस्कर नागा राय को उसके पूरे परिवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नागा राय अपने परिवार के साथ मिलकर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चला रहा था और इस नेटवर्क में हर सदस्य शामिल था।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है और पुलिस द्वारा लगातार माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जहरीली शराब से दूर रहें।

सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है और इस नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने भी मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: Agra News: विकाश का भूगोल और सत्ता की प्राथमिकताएं: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच क्यों पीछे रह गया आगरा?
Next: Bihar News । वैशाली के राजापाकर में करोड़ों का जलमीनार बना शोभा की वस्तु, 10 साल से पानी के लिए तरस रहे लोग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.