Bihar. News बेतिया में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग

Bihar. News बेतिया में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलीबारी का एक मामला सामने आया है। यहां सीलिंग की परती जमीन को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चली है।इस घटना में पर्चाधारी पांच महिलाओं को भी गोली मार दी गई है जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

IMG 20221224 WA0062सभी घायलों को इलाज के जीएमसीएच अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ जमीन का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। 1985 में उक्त जमीन का पर्चा मिला था। आरोपी जबरदस्ती जमीन जोत रहे थे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने पांच महिलाओं को गोली मार दी। गोलियों की तड़तडाहट से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

Bihar. News बेतिया में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंगघटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नकटी पटेरवा गांव की है। गोली लगते ही सभी महिलाएं घायल होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

You may have missed