आगरा आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 400 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद

Big action of Agra Excise Department, 400 boxes of Haryana Marka English liquor recovered
Share News

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

आगरा में आबकारी विभाग और जीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में चेकिंग के दौरान ट्रक में से 400 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की बरामद ,शराब की यूपी में बाजार कीमत लगभग 40 लाख है। भीड़ का फायदा उठा कर चालक मौके से फरार हो गया है।

Big action of Agra Excise Department, 400 boxes of Haryana Marka English liquor recovered

शातिर मशीनों के पार्ट की पैकिंग के बॉक्स में छिपा कर शराब को बिहार ले जा रहे थे।असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी राजेश चौधरी और आबकारी टीम को नेशनल हाइवे 2 पर अवैध शराब की तस्करी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम एनएच 2 के सींगना कट पर चेकिंग कर रही थी।

Big action of Agra Excise Department, 400 boxes of Haryana Marka English liquor recovered

रविवार को कैलाश मेले की वजह से शहर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं था। इस कारण सबको सिंगना गांव के कट से घूम कर जाना पड़ रहा था। चेकिंग के दौरान वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी बीच हरियाणा नम्बर HR38S4792 का ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भागने लगा। टीम ने पीछा किया पर वो भीड़ का फायदा उठा कर फरार हो गया।

ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की 400 पेटी शराब बरामद

जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश चौधरी ने बताया की ट्रक की तलाशी लेने पर उसमे बड़ी मशीनों के पार्ट्स को पैक करने वाला प्लाई का बॉक्स मिला। बॉक्स खोलने पर उनमें हरियाणा मार्का ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की शराब की पेटियां मिली है। कुल 400 पेटी शराब बरामद हुई है। ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है। यह शराब फरीदाबाद से बिहार ले जायी जा रही थी।

Trending News