Prayagraj News : मण्डलायुक्त को दी गयी भाव-भीनी विदाई

IMG-20220801-WA0005
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में रविवार को आयोजित विदायी कार्यक्रम में मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल को अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य लोगो के द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गयी।

IMG 20220801 WA0005 इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेष कुमार पाण्डेय, पीडीए वीसी श्री अरविंद चैहान, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने मण्डलायुक्त के साथ बिताये गये कार्यकाल के सम्बंध में अपने अनुभव साझा किए। जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डलायुक्त महोदय का हम सभी को हमेशा मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। उनके निर्देशन में कार्यों को बड़ी सहजता एवं सरलता के साथ सम्पादित करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मण्डलायुक्त महोदय के कार्यकाल में अनेक बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसे उनके मार्गदर्शन में बड़ी ही कुशलता के साथ सम्पन्न कराया गया। जिलाधिकारी ने मण्डलायुक्त महोदय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि मण्डलायुक्त महोदय जहां भी रहेंगे, उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेष कुमार पाण्डेय, पीडीए वीसी श्री अरविंद सिंह चैहान, नगर आयुक्त श्री चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मण्डलायुक्त महोदय से बहुत कुछ सीखने का अनुभव प्राप्त हुआ। उनका व्यवहार, उनकी कार्यशैली तथा स्नेह सदैव यादगार रहेगा। सभी अधिकारियांे ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Prayagraj News : मण्डलायुक्त को दी गयी भाव-भीनी विदाई
इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि एक टीम भावना के साथ कार्य करने से सभी कार्यों को बड़ी ही सरलता एवं सहजता के साथ सम्पन्न किया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने एवं उनके द्वारा दिए गए पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के बार के सदस्यगण व आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भाव-भीनी विदाई दी।

Trending News