मेरठ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित 

General knowledge competition organized in Saraswati Shishu Mandir schools in Meerut
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

युवा वैश्य समाज मंच मेरठ महानगर द्वारा एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता महानगर के विभिन्न शिक्षा संस्थानों सरस्वती शिशु मंदिर पूर्वा महावीर, श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर रामलीला मैदान व बाल शिक्षा निकेतन खंदक पर संयुक्त रूप से आयोजित की गई।

General knowledge competition organized in Saraswati Shishu Mandir schools in Meerut

सर्वप्रथम कार्यक्रम को योगेश गोयल (निदेशक, हीरो होंडा व महिंद्रा शोरूम मेरठ) एवम बबीता गुप्ता (पूर्व महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा, मेरठ महानगर द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में अ (कक्षा 4,5,6) व ब (कक्षा 7,8,9) में आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 350 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर महानगर की विभिन्न संस्थाओं से आए शालिनी अग्रवाल (जिला अध्यक्ष, वैश्य समाज महिला मेरठ), नीतू गोयल व वंदना मित्तल (कार्यक्रम सहसंयोजिका/अध्यापिकाओं) को कार्यक्रम संयोजक श्री प्रवेश गोयल (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर पूर्वा महावीर) द्वारा सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य व शिक्षकों एवम विधार्थियो का धन्यवाद किया।

महानगर अध्यक्ष के अनुसार प्रतियोगिता का परीक्षाफल प्रधानाचार्यो के माध्यम से घोषित किया जायेगा। एवम श्रेणी के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को संस्था के आगामी कार्यक्रम भारतीय संविधान की 75वी वर्षगांठ (आजादी का अमृत महोत्सव) में पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेगे।

इस अवसर पर कमल जी, अनिरुद्ध गोयल जी एवम मनुराज आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Trending News