Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही पर पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष निलंबित

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260605-WA0037
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना की थानाध्यक्ष एवं पुलिस अवर निरीक्षक सुधा कुमारी को एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के जनता दरबार में प्राप्त एक शिकायत के आधार पर यह मामला संज्ञान में आया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नाबालिग लड़की के अपहरण से संबंधित दर्ज कांड में अपेक्षित तत्परता से कार्रवाई नहीं की गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में भी लापरवाही बरती गई।

मामले की गंभीरता, संवेदनशीलता एवं कानून-व्यवस्था पर संभावित प्रभाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण ने पुरुषोत्तमपुर थाना अध्यक्ष सुधा कुमारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों, महिलाओं एवं अन्य संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता का दायित्व है कि ऐसे मामलों में त्वरित प्राथमिकी दर्ज कर प्रभावी अनुसंधान, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

सभी थाना प्रभारियों को कानून के अनुरूप निष्पक्ष, संवेदनशील एवं सक्रिय पुलिसिंग अपनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम चंपारण पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया है कि प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा जनता की सुरक्षा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News : विश्व पर्यावरण दिवस पर बेतिया पर्यवेक्षण गृह में हुआ वृक्षारोपण, बच्चों को दिया गया प्रकृति संरक्षण का संदेश
Next: Etawah News: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 6 जून को इटावा पहुंचेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.