Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बिहार न्यूज़ : जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 18 August 2025
बिहार न्यूज़ : जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिम चंपारण – बेतिया के महाराज स्टेडियम में आज जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ।

बिहार न्यूज़ : जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

उद्घाटन समारोह

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमार रवीन्द्र (अपर समाहर्ता, पश्चिम चंपारण) एवं विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र कुमार (जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण) ने किया। मंच पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कुमार अनुभव (कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग), श्रीमती गार्गी, श्रीमती अलका सहाय (डीपीओ शिक्षा विभाग) तथा विभिन्न जिला खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मैरी एडलिन ने किया।

बिहार न्यूज़ : जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

रंगारंग प्रस्तुतियाँ

समारोह की शुरुआत मशाल प्रज्ज्वलन और मार्च पास्ट से हुई, जिसमें आलोक भारती शिक्षण संस्थान के स्काउट एंड गाइड बैंड, राज्य संपोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट और विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागियों ने शानदार अनुशासन और जोश का प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय और राज इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान, झिझिया नृत्य और अपन बिहार गीत पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रेरणादायक संबोधन

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में भाग लेकर स्पोर्ट्समैनशिप को सर्वोपरि रखने की अपील की।

प्रतियोगिता का विवरण

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग सभी प्रखंडों (ठकरहां को छोड़कर) से अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के 1100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इनके साथ लगभग 80 प्रभारी भी आए हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग और वॉलीबॉल जैसी खेल विधाओं के लिए 60 तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो अगले चार दिनों तक अपनी सेवाएँ देंगे।

पहले दिन के परिणाम

कबड्डी (अंडर-16 बालिका वर्ग) : लौरिया ने मझौलिया को 7 अंकों से हराया।

कबड्डी (अंडर-16 बालक वर्ग) : भितहां ने बगहा-1 को 7 अंकों से हराया।

एथलेटिक्स (लंबी कूद) : प्रथम स्थान – अबू तालिब आलम (मैनाटाड़), द्वितीय – मनजीत कुमार (बगहा-2), तृतीय – आकाश यादव (मधुबनी)।

क्रिकेट बॉल थ्रो (अंडर-16 आयु वर्ग) : प्रथम – विक्की कुमार यादव (नरकटियागंज), द्वितीय – सद्दाम आलम (बैरिया), तृतीय – मोहम्मद सरफराज कुरैशी (सिकटा)।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़ : मछुआरों पर ज़ुल्म के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद, भाकपा-माले ने किया ऐलान
Next: बिहार न्यूज़ : बेतिया में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.