Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बेतिया में जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, गौनाहा और बैरिया प्रखंड रहे विजेता

जनवाद टाइम्स 21 August 2025
IMG-20250821-WA0053
Share News
       

बेतिया/पश्चिमी चंपारण। शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बेतिया के महाराज स्टेडियम में जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार रहे। मौके पर शिक्षा विभाग की डीपीओ श्रीमती गार्गी और श्रीमती अल्का सहाय उपस्थित रहीं।

IMG 20250821 WA0054

पिछले चार दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकिलिंग और वॉलीबॉल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का बेहतरीन परिचय दिया।

समापन समारोह में राज इंटर कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

IMG 20250821 WA0053

मुख्य अतिथि ने कहा, “यह प्रतियोगिता युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और लगन का प्रमाण है। विजेता ही नहीं, हर प्रतिभागी जिले का गौरव है। खेलों से शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास और जीवन में सफलता की राह खुलती है।”

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि ओवरऑल विजेता गौनाहा प्रखंड और उपविजेता बैरिया प्रखंड रही। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने प्रतियोगिता सफल बनाने में तकनीकी अधिकारियों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

फाइनल मुकाबलों के परिणाम:

क्रिकेट बॉल थ्रो (अंडर-14): बालक – प्रथम: आदित्य कुमार यादव (मैनाटाड़), द्वितीय: गोलू कुमार (सिकटा), तृतीय: लोकमणि कुमार (रामनगर) | बालिका – प्रथम: गीता कुमारी (गौनाहा), द्वितीय: कृति कुमारी (मझौलिया), तृतीय: रागिनी कुमारी (चनपटिया)

लंबी कूद (अंडर-14): बालक – प्रथम: निर्भय कुमार (नौतन), द्वितीय: विकास कुमार (बगहा-2), तृतीय: पवन कुमार (बगहा-1) | बालिका – प्रथम: दीपिका कुमारी (गौनाहा), द्वितीय: शिल्का कुमारी (बगहा-2), तृतीय: रीमा कुमारी (बैरिया)

600 मीटर दौड़ (अंडर-14): बालक – प्रथम: अंकित कुमार (नरकटियागंज), बालिका – प्रथम: बिंदिया कुमारी (गौनाहा)

फुटबॉल (अंडर-14): नौतन प्रखंड की टीम ने गौनाहा को 3-1 से हराया

कबड्डी (अंडर-14): बालक – मझौलिया प्रखंड विजेता, बालिका – गौनाहा प्रखंड विजेता

Post navigation

Previous: बैकुंठपुर पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर, ग्रामीणों की जमाबंदी-नामांतरण समस्याओं का हुआ समाधान
Next: अनुकम्पा के आधार पर 47 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र: बेतिया में नौकरी का ऐतिहासिक अवसर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.