Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बराटी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 29 May 2026
IMG-20260529-WA0030
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली

राजापाकर । बराटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकवीवी गांव निवासी चंदन कुमार, पिता स्वर्गीय रामजी सिंह ने पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर मारपीट एवं गाली-गलौज किए जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

IMG 20260529 WA0030

दिए गए आवेदन में चंदन कुमार ने बताया है कि गांव के पड़ोसी शांति देवी, पति परमानंद सिंह उर्फ गोविंद सिंह, प्रेम शंकर कुमार एवं नवीन कुमार, दोनों पिता परमानंद सिंह, उनके घर के बगल स्थित खेत में पहुंचकर खेत के बांध को उखाड़ने और काटने लगे।

आवेदन के अनुसार, जब उनकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। मां द्वारा विरोध करने पर कुदाल एवं डंडे से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

चंदन कुमार ने बताया कि घटना के समय वह हाजीपुर स्थित फैक्ट्री में कार्यरत थे। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे और घायल मां को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर ले गए।

आवेदन में कहा गया है कि विवाद की जड़ पूर्व का जमीनी मामला है। उनके पिता स्वर्गीय रामजी सिंह एवं स्वर्गीय परमानंद सिंह के बीच घर बनाने के लिए मौखिक रूप से जमीन का लेनदेन हुआ था।

आरोप है कि उक्त जमीन पर परमानंद सिंह द्वारा झोपड़ीनुमा घर भी बनाया गया था। दोनों की मृत्यु के बाद अब आरोपित पक्ष उनकी जमीन खाली कराने का दबाव बना रहा है।
पीड़ित ने आवेदन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Post navigation

Previous: परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी
Next: Bihar News: शिक्षक डॉ. रणधीर कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर विद्यालय में किया गया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260719-WA0020
  • Breaking News

Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260401-WA0013(6)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 19 July 2026

Latest News

  • Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
  • Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू
  • Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
  • Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
  • Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.