Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : ड्यूज़ के वर्षों बाद भी मूल कागजात नहीं लौटाने का आरोप, बैंक ऑफ बड़ौदा माडरमऊ शाखा पर परिवार ने उठाए सवाल

अंबेडकरनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की माडरमऊ शाखा पर ऋण चुकता होने के बावजूद मूल दस्तावेज वापस न करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और बैंक अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
जनवाद टाइम्स 14 July 2026
IMG-20260714-WA0019
Share News
       

संवाददाता: पंकज कुमार

आलापुर, अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर जिले के थाना जहांगीरगंज क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, माडरमऊ शाखा पर एक परिवार ने ऋण का पूरा भुगतान और नो ड्यूज़ प्रमाणपत्र मिलने के बावजूद मकान, दुकान एवं अन्य संपत्ति के मूल दस्तावेज वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने शाखा प्रबंधक रफत कमाल खान की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और मूल कागजात वापस दिलाने की मांग की है।

 

IMG 20260714 WA0019

पीड़ित परिवार के अनुसार, ग्राम पंचायत मामपुर, तहसील आलापुर निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल ने 18 अक्टूबर 2006 को बैंक ऑफ बड़ौदा, माडरमऊ शाखा से ट्रेडर ऋण स्वाभिमान योजना के अंतर्गत ऋण (खाता संख्या 20570400000461) लिया था। लंबी बीमारी के कारण वर्ष 2011 में उनकी मृत्यु हो गई। परिवार का आरोप है कि वर्ष 2013 में बैंक अधिकारियों ने दबाव बनाकर ऋण की शेष राशि जमा कराई, लेकिन इसके बाद भी मूल दस्तावेज वापस नहीं किए गए।

परिवार का कहना है कि ऋण का पूरा भुगतान होने के बाद बैंक ने 24 अक्टूबर 2017 को नो ड्यूज़ प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया, फिर भी मकान, दुकान एवं अन्य संपत्ति के मूल कागजात आज तक बैंक के पास ही पड़े हैं।

पीड़ित परिवार के सदस्य आर.के. ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से वे लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार “सर्वर नहीं है”, “नेटवर्क नहीं है”, “बाद में आइए” अथवा “कर्मचारी व्यस्त हैं” जैसे कारण बताकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। उनका कहना है कि इस वजह से उन्हें मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा संपत्ति से जुड़े आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

परिवार ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक तथा लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मूल दस्तावेज वापस दिलाने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय एवं विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में बैंक का पक्ष जानने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, माडरमऊ शाखा के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। फोन बैंक के एक कर्मचारी ने रिसीव किया। कर्मचारी ने बताया कि शाखा प्रबंधक अवकाश पर हैं तथा उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

Post navigation

Previous: Agra News : विद्युत शवदाह गृह ताजगंज में आधुनिक एसी प्रतीक्षालय का लोकार्पण, महापौर हेमलता दिवाकर ने किया उद्घाटन
Next: Bihar News: बेतिया पुलिस एक्शन मोड में, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: एसपी कुमार गौतम ने थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260714-WA0004
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: राजापाकर में जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 July 2026
IMG-20260714-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में वन महोत्सव पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 July 2026
IMG-20260714-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 15 जुलाई से पश्चिम चंपारण के आठ नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शुरू होगा पठन-पाठन

जनवाद टाइम्स 14 July 2026
IMG-20260601-WA0034(2)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पश्चिम करगहिया मेन रोड पर 1.89 करोड़ रुपये से बनेगी पीसीसी सड़क व नाला: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 14 July 2026

Latest News

  • Bihar News: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: राजापाकर में जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह आयोजित
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में वन महोत्सव पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : 15 जुलाई से पश्चिम चंपारण के आठ नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शुरू होगा पठन-पाठन
  • Bihar News : पश्चिम करगहिया मेन रोड पर 1.89 करोड़ रुपये से बनेगी पीसीसी सड़क व नाला: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: बेतिया पुलिस एक्शन मोड में, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: एसपी कुमार गौतम ने थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.