Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में वन महोत्सव पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Share News

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर (वैशाली) में एनएसएस के तत्वावधान में वन महोत्सव पर संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

IMG-20260714-WA0008
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
दयालपुर, वैशाली।

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया।

IMG 20260714 WA0010

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन का अस्तित्व पेड़-पौधों के कारण ही संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए तथा प्रकृति के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है और पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

IMG 20260714 WA0008 scaled

प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कहा कि एक ओर जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसके कारण प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलित पारिस्थितिकी के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से वृक्षारोपण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वृक्ष ऑक्सीजन के प्रमुख स्रोत हैं और भारतीय परंपराओं में वृक्षों की पूजा के पीछे वैज्ञानिक आधार भी निहित है। यदि हम केवल पेड़ों की कटाई करते रहेंगे और नए पौधे नहीं

लगाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुभाष कुमार ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में डॉ. जय चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Trending News