Bihar News : पश्चिम करगहिया मेन रोड पर 1.89 करोड़ रुपये से बनेगी पीसीसी सड़क व नाला: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

Share News

बेतिया नगर निगम ने वार्ड-2 के पश्चिम करगहिया क्षेत्र में 1.89 करोड़ रुपये की लागत से पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया है। योजना से जलजमाव और खराब सड़क की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

IMG-20260601-WA0034(2)
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।
नगर निगम, बेतिया के वार्ड संख्या-2 में लंबे समय से प्रतीक्षित पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य के लिए नगर निगम प्रशासन ने निविदा जारी कर दी है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में जलजमाव और जर्जर सड़क की समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

IMG 20260601 WA00342

महापौर ने बताया कि जारी निविदा के अनुसार अशोक जायसवाल के घर से पश्चिम करगहिया स्थित अरविंद साह के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की प्राक्कलित लागत लगभग 1.89 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जबकि निर्माण कार्य पूरा करने की समय-सीमा छह माह तय की गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि इच्छुक एवं योग्य संवेदक 23 जुलाई 2026 से 8 अगस्त 2026 तक निर्धारित ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन निविदा में भाग ले सकते हैं।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। सड़क और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से विशेषकर वर्षा ऋतु में जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

नगर निगम द्वारा जारी निविदा के अनुसार इच्छुक संवेदक ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। तकनीकी एवं वित्तीय निविदाओं का निष्पादन विभागीय नियमों के अनुरूप किया जाएगा। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करते हुए वार्ड-2 के नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Trending News