आजमगढ़ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 2500 पर्चे बांटकर लोगों को किया गया जागरूक

आजमगढ़ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 2500 पर्चे बांटकर लोगों को किया गया जागरूक
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता अतरौलिया। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।बता दें कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा बुधवार को कैलाशी महिला विकास समिति ध्यानीपुर ,लोहरा आजमगढ़ के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन यूनियन बैंक अतरौलिया तथा केसरी चौक अतरौलिया में लगभग 25 सौ लोगों को पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

आजमगढ़ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 2500 पर्चे बांटकर लोगों को किया गया जागरूक

सड़क सुरक्षा एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा संचालित है ।सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां जैसे हेलमेट का प्रयोग ,सड़क सुरक्षा के नियमों पालन,आदि का पंपलेट के माध्यम से जानकारी दी गई तथा पंपलेट भी वितरित किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेनू, विजयमणि, प्रियंका, नितिन, नीलम मौर्य, योगेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Trending News