आजमगढ़ न्यूज़: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 3 महिलाओं को रौंद एक की मौके पर मौत दो गंभीर रूप से घायल

IMG-20210309-WA0020
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ | मेंहनगर क्षेत्र के अतिबल पट्टी गोपालपुर के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई तथा दो घायल हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मेंहनगर-खरिहानी मार्ग को जाम कर कर दिया। एसडीएम मेंहनगर के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के अतिबलपट्टी गोपालपुर 55 वर्षीया गुजराती पत्नी बुझारथ पासवान, 45 वर्षीया रीता पत्नी राजेश पासवान व 60 वर्षीया जलेबिया पत्नी स्व. पतिराम का घर मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर सड़क के किनारे है। तीनो महिलाए देर शाम सड़क के किनारे खड़ी होकर आपस में बात कर रही थी। इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने तीनो को कुचल दिया। मौके पर ही गुजराती देवी की मौत हो गई। रीता व जलेबिया गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक आगे जा कर गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। घायल महिलाओ को सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शनी, सीओ सदर सिद्धार्त तोमर, मेंहनगर, तरवा व मेंहनाजपुर थाना की फोर्स पहुंची। एसडीएम के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ

Trending News